बिजली विभाग के गोदाम से लाखों रुपये की केबल चोरी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बिजली विभाग के गोदाम से लाखों रुपये की केबल चोरी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना सीबीगंज क्षेत्र स्थित बिजली विभाग के गोदाम से लाखों रुपये मूल्य की बिजली केबल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। यह चोरी गत दिवस हुई, जब गोदाम में तैनात चौकीदारों ने सुबह ताला टूटा पाया। जिसकी सूचना सहायक भंडारी गोदाम को दी।
सूत्रों के अनुसार, चोरों ने गोदाम की टूटी हुई पिछली दीवार से गोदाम में अंदर प्रवेश किया और भारी मात्रा में तांबे की केबल चोरी करके ले गए। जिसकी लिखित शिकायत सहायक भंडारी गोदाम ने थाना पुलिस को दी।तथा विभागीय अधिकारियों ने कहा कि नुकसान का अनुमान करीब लाखों रुपए का लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर थी, जिससे यह चोरी संभव हो सकी।थाना पुलिस ने बताया कि केबिन चोरी होने के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है जांच की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने ₹25,000 के ईनामी अभियुक्त को 34 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

Mon Nov 3 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को 34 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त कई […]

You May Like

advertisement