पूर्व सैनिकों एवं वीरनारियों को अंग वस्त्र एवं उपहार देकर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा किया गया सम्मनित 

आजमगढ़ 

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय आजमगढ़ में पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह का आयोजन दिनांक 03 नवम्बर, 2025 को हुआ, जिसमें लगभग 600 पूर्व सैनिक एवं वीर नारी एवं उनके आश्रित उपस्थित रहें। समारोह की अध्यक्षता ब्रिगेडियर अतुल कुमार, सेना मेडल (अ०प्रा), निदेशक निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उ०प्र०, करियप्पा भवन, लखनऊ द्वारा किया गया। इस समारोह में श्री राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आजमगढ़, डा० अलेन्द्र कुमार, ए०सी०एम०ओ०, आजमगढ़, कर्नल अमिताभ मुखर्जी, कमाण्डिंग आफिसर 30 यू०पी० गर्ल्स बटालियन एन०सी०सी, आजमगढ़, श्री अश्वनी कुमार श्रीवास्त शाख प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, आजमगढ़, डा० सी०सी० जायसवाल, वेदान्ता हॉस्पीटल, कमाण्डर जे०के राय (अ०प्रा०) जि० से०क० अधिकारी मऊ, विंग कमाण्डर एन० अफजल (अ०प्रा०) जि०सै०क० अधिकारी गाजीपुर, ले० कर्नल विजय अहलावत (अ०प्रा०) जि०सै०क० अधिकारी जीनपुर, पूर्व सैनिक अध्यक्ष आनरेरी कैप्टन नन्दलाल यादव, सूबेदार रघुनाथ पाण्डेय, सूबेदार, रामनयन सिंह, सूबेदार जगधारी राम यादव, सूबेदार जन्नन राम यादव, ओनररी कैप्टन राम दुलारे सिंह, सी०पी०ओ० नरेन्द्र प्रताप सिंह, हवलदार तेज प्रताप सिंह, सिग्नल मैन सौदागर राम, हवलदार महेन्द्र पाण्डेय, हवलदार कमलाकर पाण्डेय, ऑनरेरी कैप्टन लालचन्द यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का संचालन विंग कमाण्डर कुमार राजीव रंजन (अ० प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास अधिकारी, आजमगढ़ द्वारा किया गया। समारोह में पूर्व सैनिकों एवं वीरनारियों को अंग वस्त्र एवं उपहार देकर सम्मनित किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, आजमगढ़ द्वारा पूर्व सैनिकों एवं वीरनारियों के कल्याणार्थ चलाई जा रही राज्य एवं केन्द्र की लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। समारोह में मद्य के दुष्प्रभाव से पूर्व सैनिकों को जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त उ०प्र० पूर्व सैनिक कल्याण निगम द्वारा रोजगार के अवसर, ई०सी०एच०एस० द्वारा दी जाने वाली सुविधायें, विभिन्न वित्तीय संस्थाओं द्वारा देय वित्तीय सुविधाओं आदि विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन यादव जी का निधन

Tue Nov 4 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत हमारी विधानसभा हरचंदपुर के ग्रामसभा केलौली के ग्राम बटउवा निवासी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन यादव जी का निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।समाचार मिलते ही सीधे उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान […]

You May Like

advertisement