Breaking Newsछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अपर कलेक्टर श्री आर के तम्बोली ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

जनदर्शन में कुल 84 आवेदन हुए प्राप्त

जांजगीर-चांपा 04 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री आर के तंबोली ने कल जनदर्शन में नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को से सुना। जनदर्शन में कल कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में कल विकासखंड अकलतरा के ग्राम चांगोरी निवासी श्री राकेश पटेल राशन कार्ड बनवाने, तहसील शिवरीनारायण के अंतर्गत ग्राम नगारिडीह निवासी श्री रामकुमार अवैध कब्जा हटवाने, नवागढ़ तहसील के ग्राम सरखों निवासी भूपेंद्र पांडेय राजस्व रिकार्ड में कृषि भूमि रिकॉर्ड सुधारने, ग्राम हीरागढ़ निवासी सरस्वती कश्यप आधार कार्ड बनवाने में आ रही समस्या का समाधान करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। अपर कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel