कुलपति के पी सिंह की अध्यक्षता में हुई विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक में हुए अहम फैसले

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के आगामी दीक्षांत समारोह (13 नवंबर) से पहले विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के पी सिंह की अध्यक्षता में कार्य परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कार्य परिषद ने विश्वविद्यालय में एक नई परंपरा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड शुरू करने का फैसला किया है। इस अवार्ड के तहत शिक्षा, शोध एवं सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों एवं पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में आगामी 23 वें दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं झारखंड के राज्यपाल महामहिम श्री संतोष गंगवार जी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा। श्री गंगवार का विश्वविद्यालय के गठन में भी अहम योगदान रहा है।
दीक्षांत समारोह में 111 शोध छात्रों को उनके शोध की उपाधि प्रदान की जाएगी। साथ ही, विभिन्न विषयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 93 छात्र-छात्राओं को महामहिम कुलाधिपति महोदया द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। कार्य परिषद ने इसकी मंजूरी प्रदान की।
विश्वविद्यालय ने छात्रावासों के नाम बदलने का निर्णय लिया है। मुख्य छात्रावास का नाम अब अरावली छात्रावास, न्यू बॉयज छात्रावास का नीलगिरी छात्रावास और पीजी छात्रावास का मानसरोवर छात्रावास रखा गया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने ‘बेस्ट रिसर्चर अवार्ड’ शुरू करने की भी घोषणा की है, जिसकी नीति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों के अनुरूप तैयार की गई है और कार्य परिषद द्वारा इसे अनुमोदित किया गया है।
अन्य प्रमुख निर्णयों के अंतर्गत विश्वविद्यालय के सात शिक्षकों की पदोन्नति को मंजूरी दी गई। कृषि संकाय में पदों का सृजन कर नियुक्ति की प्रक्रिया को अनुमोदित किया गया। प्रोफेसर ऑफ़ प्रैक्टिस के तहत सात नए शिक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई, जो यूजीसी नियमों के अनुरूप है। इतिहास विभाग में ‘एक्सपीरियंशियल लर्निंग ग्रुप’ के संचालन की अनुमति दी गई। इस समूह से जुड़े छात्र अब विश्वविद्यालय के पांचाल संग्रहालय से सीधे जुड़कर आगंतुकों को जानकारी प्रदान करेंगे। बैठक में घनश्याम गवर्नर नॉमिनी खंडेलवाल, प्रोफेसर रजनी रंजन, कुलसचिव हरिश्चंद, वित्त अधिकारी विनोद कुमार, प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, प्रोफेसर विजय बहादुर यादव, प्रोफेसर विनय ऋषिवाल, डॉ रामकेवल, प्रोफेसर उपेंद्र कुमार, डॉ आशीष जैन, डॉ सौरभ वर्मा, डॉ विमल कुमार, प्रोफेसर विनय कुमार ऑनलाइन जुड़े प्रोफेसर रामगोपाल (गवर्नर नॉमिनी) एवं प्रोफेसर पंपा गौतम उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झिड़ी धाम आश्रम में , कार्तिक पूर्णिमा स्नान व कन्या पूजन संपन्न

Fri Nov 7 , 2025
झिड़ी धाम आश्रम में , कार्तिक पूर्णिमा स्नान व कन्या पूजन संपन्न दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : झिड़ी धाम आश्रम मे कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद कन्या पूजन व संकीर्तन के साथ संपन्न हुआ , दुख निवारण सरोवर में काफी लोगों ने स्नान किया, बाहर से आए काशीपुर ,मुरादाबाद, […]

You May Like

Breaking News

advertisement