पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न बीटों में तैनात आरक्षियों एवं मुख्य आरक्षियों की महत्वपूर्ण गोष्ठी की गई आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक द्वारा अपने कार्यालय में नगर क्षेत्र के विभिन्न बीटों में तैनात आरक्षियों एवं मुख्य आरक्षियों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराध नियंत्रण, जनता से संवाद बढ़ाना तथा पुलिसिंग में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना रहा।गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये।
बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाना प्रत्येक बीट आरक्षी को अपने क्षेत्र की जनता से नियमित संपर्क बनाए रखने, उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। तथा चोरी, नशा तस्करी, जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सक्रिय कार्रवाई करने को कहा गया।
आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए संवादात्मक दृष्टिकोण अपनाने, विशेषकर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं से नियमित संपर्क बनाए रखने पर बल दिया गया। तथा रात्रिकालीन गश्त को और सघन करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्य के प्रति पूर्ण निष्ठा, वर्दी की गरिमा बनाए रखने तथा जनहित में तत्पर रहने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने कार्मिकों को दिशा-निर्देश दिये कि वे जनता के सच्चे सेवक के रूप में कार्य करें तथा बरेली को अपराधमुक्त एवं सुरक्षित शहर बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसडीएम की अध्यक्षता वाली समिति करेगी विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं की जांच

Tue Nov 11 , 2025
बदायूँ : 10 नवम्बर। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं हेतु प्रबन्धक व प्रधानाचार्यों द्वारा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई आधारभूत सूचनाओं की स्थलीय जाँच कराये जाने हेतु जिलाधिकारी अवनीश राय […]

You May Like

advertisement