भगवान बिरसा मुंडा की मनाई जाएगी 150वीं जयंती

जनजातीय गौरव दिवस जिले में होंगे विविध कार्यक्रम

जिला स्तरीय कार्यक्रम में झलकेगी जनजातीय संस्कृति और विकास प्रदर्शनी

बलरामपुर, 11 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने बताया कि भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रति वर्ष 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती के अवसर पर 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाएं जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त निर्देश के परिपालन में जिले के शासकीय कार्यालयों, शासकीय संस्थानों, आश्रम, छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों आदि सेवा केन्द्रों, पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। जिसके माध्यम से जनजातीय समाज के इतिहास, संस्कृति, परंपरा और उनके योगदानों जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही 15 नवम्बर को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें जनजातीय संस्कृति, कला, व्यंजन, हस्तशिल्प एवं विकास प्रदर्शनी तथा अनुसूचित जनजातीय वर्ग के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर आधार, प्रधानमंत्री जनधन खाता, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न लाईव स्टॉल के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। अनुसूचित जनजाति के विकास से जुड़े पीएम जनमन, आदि कर्म योगी, धरती आबा आदि योजना से जुड़े लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा, सफलता की कहानियां भी साझा की जाएगी, लाभार्थियों से संवाद किया जाएगा, जनजातीय प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पाती का वाचन भी किया जाएगा। 15 नवंबर को प्रभात फेरी जन जागरूकता यात्रा, विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जनजातीय गौरव दिवस पर सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस्तर विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न योजनाओं के तहत अपूर्ण निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करें

Tue Nov 11 , 2025
कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश उत्तर बस्तर कांकेर, 11 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह समय सीमा की साप्ताहिक बैठक ली, जिसमें उन्होंने बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के तहत स्वीकृत किन्तु अपूर्ण निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण […]

You May Like

advertisement