देश के जाने-माने धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर भी पहुंचेंगे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के यादगार पल : विश्राम कुमार मीणा

देश के जाने-माने धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर भी पहुंचेंगे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के यादगार पल : विश्राम कुमार मीणा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

उज्जैन, प्रयागराज जैसे तीर्थों पर सूचना जनसंपर्क विभाग की तरफ से भेजे जाएंगे विशेष वाहन, वाहनों में होगी एलईडी और सीधे प्रसारण की व्यवस्था, जनसंपर्क विभाग की तरफ से यूट्यूब चैनल पर देखा जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, सूचना जनसंपर्क विभाग की तरफ से पुरुषोत्तम पुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर लगाई जाएगी प्रदर्शनी।

कुरुक्षेत्र, 11 नवंबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि देश के जाने माने धार्मिक और पर्यटन स्थल पर कुरुक्षेत्र में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के यादगार लम्हों को देख पाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से इस व्यवस्था के लिए तमाम प्रबंध किए जाएंगे। खास बात यह है कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विशेष प्रचार वाहन उज्जैन, अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा, वृंदावन जैसे तीर्थों पर पहुंचेगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 को और भव्य बनाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस महोत्सव को आमजन का महोत्सव बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों को लेकर फीडबैक भी ले रहे हैं। सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को देश विदेश के हर व्यक्ति के पास पहुंचाया जाए और कुरुक्षेत्र में होने वाले तमाम कार्यक्रमों को हर कोने में देखा जा सके। इसके लिए जहां मुख्यमंत्री के आदेशानुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से यूट्यूब चैनल को भी शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को डिजीटल प्लेटफार्म पर दिखाने के लिए हर प्रकार की व्यवस्था की गई है। इसलिए सूचना जनसंपर्क विभाग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म, केडीबी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों के अहम लम्हों को दिखाया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सूचना जनसंपर्क विभाग की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह राज्यस्तरीय प्रदर्शनी 24 नवंबर से 1 दिसम्बर तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में जहां पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों को दिखाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं 25 से ज्यादा विभागों की उपलब्धियों पर आधारित स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस महोत्सव का सरस और शिल्प मेला 14 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर तक चलेगा। इस सरस और शिल्प मेले में देश के अच्छे से अच्छे शिल्पकारों को आमंत्रित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी एनजेडसीसी और डीआरडीए को सौंपी गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मिला प्रमाणपत्र

Wed Nov 12 , 2025
=स्वच्छता मिशन के तहत नगर पंचायत जीयनपुर द्वारा कराई गई प्रतियोगिता।सगड़ी (आजमगढ़): स्वच्छता अभियान और मिशन शक्ति योजना के तहत नगर पंचायत जीयनपुर द्वारा मंगलवार को त्रिवेणी इंटर कॉलेज जीयनपुर में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट चित्रण करने वाली छात्राओं को अधिशासी अधिकारी लल्लन यादव द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित […]

You May Like

Breaking News

advertisement