मानव सेवा क्लब ने बाल दिवस पर विशेष बच्चों की कराई चित्र कला प्रतियोगिताप्रतियोगिता में सोनम प्रथम, राधिका द्वितीय और काव्या ने किया तृतीय स्थान प्राप्त

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में बाल दिवस चाचा नेहरू की जयंती के अवसर पर वात्सल्य सेवा संस्थान के विशेष बच्चों के साथ मानव सेवा क्लब का रंगारंग कार्यक्रम और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 25 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सोनम प्रथम,राधिका द्वितीय और काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों को कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रदीप माधवार,मधु वर्मा,अरुणा सिन्हा, प्रकाश चंद्र सक्सेना ने हार, कैप और उपहार देकर पुरस्कृत किया। क्लब के सदस्यों ने गीत सुनाकर सभी बच्चों का मनोरंजन किया।बच्चों ने डांस करके खूब मनोरंजन किया। बच्चों ने एक से एक अच्छे गीत सुनाए। सबसे अच्छा गीत प्रतीक शर्मा ने प्रस्तुत किया उसको पुरस्कृत किया गया। उन्हें उनकी मनपसंद की चीजें खिलाई गईं। चेतना सक्सेना ने सभी का आभार जताया। प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सक्सेना,राजेश प्रकाश,इं.ए. एल.गुप्ता,आशिमा गुप्ता,सुधीर मोहन,बेबी शर्मा,सुनील शर्मा,जितेन्द्र सक्सेना, रश्मि सक्सेना, विजय शर्मा अरुणा,मधु,ए. एस. अग्रवाल, शशि बाला सक्सेना, अखिलेश कुमार,रचना सक्सेना सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरु नानक अकैडमी में बाल दिवस धूमधाम से मनाया, बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से जीता दिल

Sat Nov 15 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मिलक गुरु नानक अकैडमी में गुरुवार को बाल दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई,।जिसमें शिक्षकों द्वारा नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। प्रधानाचार्या लक्ष्मी समंबया, उपप्रधानाचार्य गंगवार सहित स्टाफ ने पंडित […]

You May Like

Breaking News

advertisement