राज्पाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव की महाआरती का किया शुभारंभ

राज्यपाल ने ब्रह्मसरोवर पर 1 दिसंबर तक जलने वाली दिव्य गीता ज्योति का किया शुभारंभ। षडदर्शन साधु समाज के संतो ने लिया महाआरती में भाग।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 15 नवंबर : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच सांय कालीन महाआरती का शुभारंभ किया। गीता महोत्सव की इस आरती से ब्रह्मसरोवर की पूरी फिजा भक्ति रस में डूब गई। इसके साथ ही राज्यपाल राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने ब्रहमसरोवर पर 1 दिसंबर तक जलने वाली दिव्य गीता ज्योति का भी शुभारंभ किया।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में शनिवार को देर सायं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सहयोग से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांय कालीन आरती का आयोजन किया गया। महोत्सव के पहले दिन राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने जहां मंत्रौच्चारण के बीच परंपरा अनुसार महाआरती में भाग लिया और पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन भी किया। इस महाआरती में षडदर्शन साधु समाज से श्रीमहंत बंसीपुरी महाराज, महेश मुनी महाराज, पीठाधीश्वर पंडित सतपाल शर्मा, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, हरिओम परिवाजक, स्वामी ज्ञानेश्वर दास महाराज, लक्ष्मी नारायाण पूरी सहित अन्य संतों ने भी भाग लिया और पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया। इस कार्यक्रम से पहले केडीबी की तरफ से प्रसिद्घ कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर ब्रह्मसरोवर के वातावरण में भक्ति रस घोल दिया।
ब्रह्मसरोवर की सांय कालीन आरती में पंडित बलराम गौतम, सोमनाथ शर्मा, अनिल गौतम, रोहित कौशिक, रूद्र गौतम ने आरती करवाई और मंत्रोच्चारण का जाप किया। राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने कहा कि ब्रह्मसरोवर की आरती से पर्यावरण शुद्घ होता है। यह एक आदि भौतिक, आदि दैविक एवं अध्यात्मिक दृष्टि के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक तथा वैज्ञानिक दृष्टि से भी एक सिद्घ समग्र एवं समन्वित उपक्रम है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को भी स्वच्छ और सुदंर बनाने का प्रयास करना चाहिए। जिस घर, मोहल्ले, शहर और प्रदेश में स्वच्छता होगी, वहां के नागरिक स्वस्थ होंगे और स्वस्थ व्यक्ति देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सकेगा।
इस कार्यक्रम के अंत में केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल व सीईओ केडीबी पंकज सेतिया ने राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष व उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर केडीबी सदस्य विजय नरुला, डा. एमके मोदगिल, कैप्टन अमरजीत सिंह, अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, मेला प्राधिकरण के सदस्य डा. अवनीत वडैच, सौरभ चौधरी, डा. अलकेश मोदगिल, राजेश शांडिल्य, डा. संदीप छाबड़ा, रोशन बेदी, संजय चौधरी, जितेंद्र अहलावत, हरमेश सिंह, प्रधान गुरनाम सिंह सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किताबें मानवता की सबसे अच्छी मित्र : संजय राठी

Sun Nov 16 , 2025
रोहतक, प्रमोद कौशिक 15 नवंबर : मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित बुक फेयर 2025 का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और आयोजन समिति को इस सार्थक एवं प्रेरक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। […]

You May Like

Breaking News

advertisement