आहरण एवं संवितरण अधिकारियों हेतु बड़ा बदलाव, जीएसटी रिटर्न फाइलिंग में देरी पर ई-बिल पर रोक

जगदलपुर 18 नवंबर 2025/ सरकारी खजाने से वेतन और अन्य भुगतान जारी करने वाले समस्त आहरण और संवितरण अधिकारियों के लिए वित्त विभाग ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। अब आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा ई-बिल की तैयारी की प्रक्रिया को सीधे तौर पर उनकी जीएसटी टीडीएस रिटर्न जीएसटीआर-7 की समय पर फाइलिंग से लिंक कर दिया गया है।
     वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अनिल कुमार पाठक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब यह सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा कि आहरण एवं संवितरण अधिकारी हर महीने की 10 तारीख तक पिछले महीने की अपनी जीएसटीआर-7 रिटर्न अनिवार्य रूप से फाइल कर दें। इस समय सीमा का सख्ती से पालन न करने वाले आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए अब बड़ी वित्तीय अड़चन खड़ी हो सकती है। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई आहरण एवं संवितरण अधिकारी नियत तारीख, यानी अगले महीने की 10 तारीख तक, अपना जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं करता है, तो जीएसटी लागू होने वाले मदों के तहत बिल तैयार करने की अनुमति उन्हें नहीं दी जाएगी। इसका सीधा अर्थ यह है कि समय पर रिटर्न फाइल न करने की स्थिति में, संबंधित विभागों के वित्तीय कार्य, विशेष रूप से जहां जीएसटी लागू होता है, पूरी तरह से रुक जाएंगे, जिससे सरकारी भुगतानों और वित्तीय प्रबंधन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो सकती है। यह कदम सरकारी विभागों द्वारा काटे गए जीएसटी टीडीएस को सुनिश्चित करने और सरकारी वित्त प्रणाली में अधिक पारदर्शिता और अनुशासन लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने जन चौपाल में सुनी लोगों की मांग एवं समस्याएं

Tue Nov 18 , 2025
महासमुंद 18 नवंबर 2025/ जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जन चौपाल में आज जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। आज जन चौपाल में आवेदकों ने जाति […]

You May Like

Breaking News

advertisement