देशभक्ति की बयार और लोक संस्कृति की बहार में झूमे एसवीएसयू के युवा

मशहूर गायक गजेंद्र फोगाट ने एसवीएसयू के मंच पर मचाई धूम, थिरकते नजर आए छात्र-छात्राएं।
वन्देमातरम गीत और भगत सिंह पर आधारित गाने से आया युवाओं में जोश।

पलवल, प्रमोद कौशिक : कभी देशभक्ति की बयार तो कभी लोक संस्कृति की बहार। सभागार लगातार गूंजता रहा और युवा मस्ती में झूमते रहे। मशहूर गायक गजेंद्र फोगाट ने समाँ बाँध दिया। उनकी गायकी का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोला। मौक़ा था श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के सप्तम स्थापना दिवस समारोह का। गजेंद्र फोगाट ने सभागार में मौजूद हर व्यक्ति को झूमने और थिरकने पर विवश कर दिया। गजेंद्र फोगाट ने युवाओं से सीधा संवाद कायम किया और कहा कि एक विश्वविद्यालय ने आतंकी पैदा किए, लेकिन श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के युवाओं में देशभक्ति की भावना हिलोरें ले रही है। देश प्रेम का यह ज्वार अपने आप में अभूतपूर्व है। उन्होंने वन्देमातरम गा कर सबको राष्ट्र प्रेम से सराबोर कर दिया। हजारों दर्शकों ने फ़िजा को वन्देमातरम से गुंजायमान कर दिया। शहीद-ए आज़म भगत सिंह पर उनकी प्रस्तुति ने रोंगटे खड़े कर दिए और जोश में युवाओं ने उनके साथ खूब ताल में ताल मिलाई। गजेंद्र फोगाट ने देर शाम तक युवाओं को अपनी गायकी से बांधे रखा। उनके मशहूर हरियाणवी गाने ‘कौन कवै सै बहू काले की’ और ‘मेरा जी लागग्या सै बाब्यां मैं’ ने खूब धूम मचाई। पलवल के गायक एचआर कलाकर ने भी अपनी गायकी से खूब वाहवाही बटोरी। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर कुलवंत सिंह और डायरेक्टर यूथ वेलफेयर अनिल कौशिक ने गजेंद्र फोगाट और उनकी टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
एसवीएसयू में प्रस्तुति देते मशहूर गायक गजेंद्र फोगाट।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

25 नवंबर को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र आएगें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, युद्ध स्तर पर चल रही है तैयारियां

Fri Nov 21 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 20 नवंबर : करनाल विधानसभा विधायक जगमोहन आनन्द ने कहा कि आगामी 25 नवंबर को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भारत के प्रधानमंत्री आ रहे हैं, उनके दौरे से संबंधित प्रदेशभर में युद्घ स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। विधायक जगमोहन आनन्द वीरवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत […]

You May Like

Breaking News

advertisement