श्री जयराम विद्यापीठ में आयोजित गीता क्विज प्रतियोगिता में अग्रसेन पब्लिक स्कूल की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान

विद्यापीठ में आयोजित गीता क्विज प्रतियोगिता में जटिल से जटिल प्रश्नों का विद्यार्थियों ने दिया सरलता से जवाब

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 26 नवम्बर : भगवान श्री कृष्ण के मुखारविंद से उत्पन्न हुई पावन गीता के जन्मोत्सव गीता जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से आयोजित गीता क्विज प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड हुए। इस अंतर्विद्यालय प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न स्कूलों की टीमों के शामिल विद्यार्थियों की प्रतिभा देखने लायक थी। करीब 50 से अधिक टीमों के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पहले गीता प्रश्नोत्तरी की लिखित परीक्षा में भाग लिया और लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों को गीता क्विज प्रतियोगिता में शामिल किया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता में विद्वानों द्वारा विद्यार्थियों से महाभारत युद्ध, भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं तथा रामायण पर आधारित काफी जटिल प्रश्न पूछे गए जिनका उत्तर विद्यार्थियों ने बहुत सरलता से दिया।
गीता क्विज प्रतियोगिता परिणाम
प्रतियोगिता में अग्रसेन पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। गुरुकुल कुरुक्षेत्र की टीम द्वितीय तथा महंत प्रभात पुरी पब्लिक स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में जय भारती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल व दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। इस अवसर पर मौजूद जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने भी नन्हे बच्चों की प्रतिभा की खुले मन से सराहना की। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को ट्रस्टी राजेंद्र सिंघल, कुलवंत सैनी, टेक सिंह, ईश्वर गुप्ता, एसएन गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे।
जयराम विद्यापीठ में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विभिन्न स्कूलों की टीमें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलयुग में सत्य से बढ़कर कोई धर्म नहीं, भागवत पुराण से मिलती है सभी पापों से मुक्ति : कृष्ण चंद्र ठाकुर

Thu Nov 27 , 2025
श्री जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव पर चल रही संगीतमयी भागवत कथा में भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 26 नवम्बर : ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न हुई पावन श्री गीता के जन्मोत्सव गीता […]

You May Like

advertisement