4 दिसंबर को लाडवा में मनेगी बाबा सैन जयंती

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी : लाडवा की अनाजमंडी में 4 दिसंबर को बाबा सैन भगत की जयंती सरकारी स्तर पर मनाई जाएगी। जिसमें मुख्यातिथि सीएम नायब सिंह सैनी होंगे। जयंती समारोह को लेकर मंगलवार को सर्किट हाउस में केश कला बोर्ड के चेयरमैन यशपाल ठाकुर और सैन धर्मशाला प्रधान काला रायसन ने समाज के लोगों की बैठक ली। यशपाल ठाकुर ने कहा कि लाडवा में होने वाले जयंती समारोह में प्रदेश के अलावा साथ लगते प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग हिस्सा लेंगे। काला रायसन ने कहा कि जयंती समारोह में मुख्यमंत्री के सामने समाज की ओर से मांगपत्र भी रखा जाएगा। इस मांगपत्र को तैयार कर लिया गया है। बैठक में लाडवा प्रधान रवि सैन, सचिव देवीदयाल, महेंद्र पाल रायसन, सतबीर ढांड, राजू सैन ज्याेतिसर, कृष्ण कुमार, अजय ठाकुर, नसीब सिंह और महावीर झिंझरपुर मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री जयराम विद्यापीठ में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हुआ मंदिरों में मूर्ति स्थापना दिवस समारोह

Wed Dec 3 , 2025
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने गीता जयंती उत्सव के कार्यक्रमों की सफलता के लिए ट्रस्टियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगी संस्थाओं का किया आभार व्यक्त।विद्वान ब्राह्मणों तथा ऋषि कुमारों द्वारा किया गया दिव्य मंदिरों की मूर्तियों का पूजन। कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 2 दिसम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप […]

You May Like

advertisement