Uncategorized
जन्मदिवस के अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जन्मदिवस के अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन —
विजय दुबे, पत्रकार
तेजीबाजार -(जौनपुर)–
तेजीबाजार क्षेत्र के चौखड़ा गांव में समाजसेवी आनंद सिंह पप्पू के द्वारा अपनी बेटी अन्वेशा सिंह निशि के जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान 51जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जलपान भी करवाया गया, यह आयोजन चौखड़ा गांव निवासी समाजसेवी आनंद सिंह पप्पू के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर – राम विसर्जन सिंह, ओम प्रकाश सिंह मुन्ना, जय प्रकाश सिंह डब्बू, शिव कुमार सिंह अध्यापक, राजकुमार सिंह पिंटू, अच्छेलाल दुबे, जतिन सिंह रिशु, विराज सिंह रौनक, आयुष्मान सिंह उज्वल, सूरज सिंह एवं राजकुमार पाल सहित उक्त गांव के कई लोग मौके पर मौजूद रहें।।




