तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोग घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी शुक्रवार सुबह फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए।रहेपुरा जागीर निवासी बलविंदर सिंह पुत्र गुर्जन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी कार से पीलीभीत से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे झुमका तिराहा पार कर धन्तिया गांव के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को साइड से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक में फंस गई और करीब 50 मीटर तक हाईवे पर घिसटती चली गई। हादसे में बलविंदर सिंह और उनके चाचा गुरबख्श सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंस्टाग्राम पर कमेंट विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, दो युवक घायल

Sat Nov 8 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी शुक्रवार शाम करीब 4 बजे इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान हुए कमेंट विवाद ने वास्तविक झगड़े का रूप ले लिया। इसमें दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए और चाकू चलने से दो लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, एक पक्ष […]

You May Like

advertisement