नागरिक सुरक्षा कोर के 63 वें स्थापना दिवस के प्रथम दिन नागरिक सुरक्षा कोर नियंत्रक/ जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर चार दिवसीय कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर, बरेली के कलेक्ट्रेट स्थित प्रांगण में नागरिक सुरक्षा कोर के 63 वें स्थापना दिवस के प्रथम दिन नागरिक सुरक्षा कोर बरेली के नियंत्रक/जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
सर्वप्रथम उन्होंने उपस्थित वार्डेन्स, स्टाफ के सदस्यों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने उपस्थित वार्डेन्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनका नागरिक सुरक्षा वार्डेन के साथ बहुत ही बढ़िया अनुभव रहा है। वार्डेन्स हमेशा अनुशासित रूप से अपने कार्यों के प्रति सज़ग रहते हैं। चाहें साम्प्रदायिक सदभाव हो, चाहें यातायात की व्यवस्था हो, सामाजिक सदभाव का कार्य हो, पर्यावरण जागरूकता का कार्य हो, विभिन्न परीक्षाओं में बाहरी व्यवस्था बनाना हो, देश की आन्तरिक सुरक्षा का सवाल हो, चुनाव सम्बन्धी सरकारी कार्यों में सहयोग हो, किसी भी विपत्तिकाल में वार्डेन्स अपना अमूल्य योगदान देते हैं। यह योगदान निस्वार्थ भाव से करते हैं। उन्होंने अपने कानपुर देहात जिले के सिविल डिफेंस से सम्बंधित अनुभव सुनाए। उन्होंने वार्डेन्स का आव्हान किया कि देश की अंदरूनी सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले विदेशी घुसपैठिए, रोहिंग्यस, अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान का कार्य सिविल डिफेंस के वार्डेंस बखूबी कर सकते हैं।देश का वातावरण अस्थिर करने वाले तत्वों की पहचान करने के कार्य में बड़ी भूमिका को अच्छी तरह से निभाना। एस आई आर के कार्य में बी एल ओ की वार्डेन्स द्वारा की जा रही सहायता की प्रशंसा की।
उन्होंने बरेली जिले में सिविल डिफेंस का विस्तार करने का आग्रह किया तथा इसे ग्रामीण स्तर तक ले जाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि बरेली में डिविजन्स कम हैं उनकी संख्या और बढ़ाई जानी चाहिए।
ए डी एम (सिटी) सौरभ दुबे ने भी उपस्थित वार्डेन्स को बधाई देते कहा कि बरेली सिविल डिफेंस के वार्डेंस प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहते हैं।
उप नियंत्रक राकेश मिश्र ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री, सचिव सिविल डिफेंस, महानिदेशक सिविल डिफेंस आदि के संदेशों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने वर्ष भर किए गए कार्यों का एक एक करके ब्यौरा प्रस्तुत किया। सैकड़ों प्रशिक्षण,16 मॉक ड्रिल, बैठकों, सी पी आर के प्रशिक्षण के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसी वर्ष ब्लैक आउट की ड्रिल जिसकी पूरे प्रदेश में सराहना मिली तथा केंद्र सरकार के वार्डेंस क्षमता निर्माण पी0एंड सी के प्रशिक्षण का पूरा ब्यौरा रखा जिसे पूरे देश तथा प्रदेश में सबसे व्यवस्थित प्रशिक्षण माना गया। पूर्व दो डी जी पी (सिविल डिफेंस उत्तर प्रदेश) सर्वश्री मुकुल गोयल तथा अभय प्रसाद द्वारा बरेली के वार्डेंस को उनके श्रेष्ठ कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
डिप्टी चीफ़ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ ने माननीय जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा ए. डी. एम. सिटी सौरभ दुबे का बुके देकर स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन कलीम हैदर सैफी ने किया। ए डी सी पंकज कुदेशिया व ए डी सी प्रमोद डागर ने वार्डेन्स को उनकी क्रियाशीलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय ने सिविल डिफेंस बरेली के वार्डेंस की बाइक रैली को झण्डा दिखाकर रवाना किया जो कलेक्ट्रेट से आरम्भ होकर कोहड़पीर से प्रेमनगर धर्म कांटा, शहामत गंज फ्लाईओवर से होते हुए गांधी उद्यान पर समाप्त हुई।
इस अवसर पर प्रभागीय वार्डन (आ) शिवलेश चन्द्र पाण्डेय, प्रभागीय वार्डन सिविल लाइन्स दिनेश यादव, प्रभागीय वार्डन बारादरी संजय पाठक तथा प्रभागीय वार्डन अंजय अग्रवाल ने उपस्थित वार्डेन्स को सम्बोधित करते हुए उन्हें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दीं। सभी प्रभागीय वार्डेंस ने अपनी अपनी डिविजन्स का नेतृत्व किया।
उप प्रभागीय वार्डन कँवलजीत सिंह, उपप्रभागीय वार्डन अनिल शर्मा, श्याम कृष्ण , गीता शर्मा, कमलेश वर्मा, अनबार हुसैन, बृजेश पांडेय, भल्ला जी, जफर बेग जी आदि वार्डेन्स साथियों ने सहयोग प्रदान किया। सिविल डिफेंस बरेली के स्टॉफ के सदस्यों नेम सिंह, जगत पाल, प्रेमपाल गंगवार, खालिद खां, प्रशांत कुमार, भूपेंद्र सहित सभी ने इस कार्य में बढ़चढकर भाग लिया।
सूच्य हो कि कल सिविल डिफेंस बरेली के वार्डेंस रामगंगा स्थित कुष्ठ आश्रम में वस्त्र वितरण, फल वितरण तथा भोजन वितरण का कार्य डिप्टी चीफ़ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ व उप नियंत्रक राकेश मिश्र के मार्गदर्शन में करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु 'राष्ट्र जागरण सनातन संघ' का गठन

Sun Dec 7 , 2025
लवलीन कपूर बने प्रदेश संयोजक , जिला अध्यक्ष संजय शर्मा को बनाया दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राष्ट्र जागरण ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘राष्ट्र जागरण सनातन संघ’ के स्थापना दिवस के अवसर पर उपजा प्रेस क्लब सभागार में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि […]

You May Like

Breaking News

advertisement