Uncategorized

परिवार की खुशियां अपनों के साथ की जाती हैं साझा : नवीन जिन्दल

सांसद नवीन जिन्दल की बेटी की शादी के प्रीतिभोज में मेहमानों का देसी घी के व्यंजनों से हुआ स्वागत।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 14 दिसंबर : सांसद नवीन जिन्दल की पुत्री यशस्विनी जिन्दल एवं शाश्वत सोमानी के विवाह उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन आत्मीय भावनाओं का सजीव उदाहरण बना। इस अवसर पर जिन्दल परिवार की ओर से सांसद नवीन जिन्दल की माता, पूर्व मंत्री एवं हिसार की विधायक सावित्री जिन्दल, शालू जिन्दल तथा सांसद नवीन जिन्दल ने स्वयं अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, मीडियाकर्मी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए और जिन्दल परिवार को शुभकामनाएं दीं। प्रीतिभोज में पहुंचे लोगों का पारंपरिक अंदाज़ में सत्कार किया गया। सांसद नवीन जिन्दल ने सभी मेहमानों का अभिनंदन करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र उनके लिए केवल एक संसदीय क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका अपना परिवार है। उन्होंने कहा कि परिवार की खुशियां सभी अपनों के साथ साझा की जाती हैं और इसी भावना के साथ यह आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रम में हजारों अतिथियों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए व्यंजनों में देसी घी और मिलेट्स का प्रयोग किया गया। पारंपरिक स्वाद को महत्व देते हुए मिलेट्स से बने लड्डू एवं अन्य व्यंजनों से मेहमानों की आवभगत की गई, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। जिन्दल परिवार की ओर से सावित्री जिन्दल, सांसद नवीन जिन्दल एवं शालू जिन्दल ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उनके स्नेह व शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम सौहार्द, अपनत्व और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर उभरा। इस अवसर पर ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ हरियाणा के राष्ट्रीय सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी वालिया, मुख्य प्रदेश संरक्षक दलबीर मलिक, मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया, प्रदेश संरक्षक सुशील शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज भटनागर, राजकुमार कौशिक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,अमित कुमार गुप्ता, जय किशन शर्मा सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य की उपस्थित रहे। कुरुक्षेत्र में आयोजित यह प्रीतिभोज न केवल एक पारिवारिक समारोह रहा, बल्कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच आत्मीय संबंधों की मजबूत कड़ी के रूप में भी देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel