जेठा रविवार मां भगवती का अति प्रिय, इस दिन कन्याओं का पूजन करने से जन्मकुंडली के कई दोष समाप्त हो जाते है : श्रीमहंत बंशी पुरी महाराज

पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में मासिक कन्या पूजन भंडारा आयोजित।
जरूरतमंद कन्याओं को सर्दी एवं गर्मी में वस्त्र वितरित करता है आश्रम।

पिहोवा (वैद्य प्रमोद कौशिक) 28 दिसंबर : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में आज महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज,श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन में आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि के सानिध्य में कन्या पूजन मासिक भंडारा आयोजित किया गया।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी, सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तकें इत्यादि वितरित की जाती है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने श्रद्धालु जनों को आज कन्याओं के पूजन गोमाता सेवा कर पुण्य अर्जित विषय में आमजन को जानकारी दी और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और बताया की सत्य के मार्ग पर चलने वाला इंसान तनावमुक्त के साथ रोगमुक्त भी रहता है।
श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज ने बताया कि आज जेठे रविवार को मां भगवती का श्रेष्ठ दिन होता है। इस दिन व्यवसाय से जुड़े लोग माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं इस दिन कन्याओं का पूजन से जन्मकुंडली के कई दोष समाप्त हो जाते है।
माना जाता है कि इस दिन की गई पूजा से साधक के सौभाग्य में वृद्धि होती है और उसे माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
इस अवसर पर श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज, महंत सर्वेश्वरी गिरि महाराज, के साथ यजमानों ने कन्या पूजन किया साथ ही संत समाज भी उपस्थित रहा। आज के मुख्य यजमान राजेंद्र गोयल लुधियाना , सचिन तायल पटियाला, मनीष रिंकू जिंदल सिन्नोर, सुनील मित्तल करनाल, गोयल परिवार सहित रहे।
कार्यक्रम में षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, डॉ. संजीव कुमारी, सानवी, प्रधान बारु राम बंसल, गुलशन परवंदा, लव छाबड़ा अनन्य मित्तल अधिवक्ता, सतीश धवन,यश भास्कर, उमेश गर्ग इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगत्तों ने श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज, महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गोविंदा आनंद आश्रम में कन्या पूजन करते हुए श्रीमहंत बंशीपुरी जी महाराज, महंत सर्वेश्वरी गिरि महाराज व यजमान श्रद्धालुगण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के जोगिंदर सिंह बने प्रदेश महासचिव

Sun Dec 28 , 2025
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों को किए गए पहचान पत्र वितरित। कुरुक्षेत्र (अमित) 28 दिसंबर : ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक रविवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकार साथियों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। […]

You May Like

advertisement