थाना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सुबह अपने किराए के कमरे में सो रहे सिपाही की लाश मिलने से सनसनी

आजमगढ़। थाना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सुबह अपने किराए के कमरे में सो रहे सिपाही की लाश मिलने से सनसनी मच गई। सुबह जब बहुत देर तक कमरे अंका दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ। पुलिस को सूचना दी गई। किसी प्रकार से दरवाज़ा खुला तो सिपाही बिस्तर पर निढाल पड़ा था। सांस थम चुकी थी। मृतक ट्रैफिक आरक्षी की पहचान रंजीत मौर्या के रूप में हुई है, जो बलिया जिले के रहने वाले थे। बताया गया कि रविवार की रात रंजीत मौर्या अपने कमरे में अंगीठी जलाकर, उसे बिस्तर के पास रखकर सो गए थे। कमरा बंद होने के कारण अंदर धुआं भर गया, जिससे दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो साथ रह रहे अन्य सिपाहियों को अनहोनी की चिंता हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर रंजीत मौर्या को मृत अवस्था में पाया गया।सूचना मिलते ही सीओ सिटी शुभम तोदी, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिवार को दे दी गई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਸਹਾਇਤਾ ਰਾਸ਼ੀ ਦੇ ਚੈੱਕ

Mon Dec 29 , 2025
ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਸਹਾਇਤਾ ਰਾਸ਼ੀ ਦੇ ਚੈੱਕ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ,29 ਦਸੰਬਰ{ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਸੇਵੀਅਰ ਸਿੰਘ ਵੱਜੋਂ ਜਾਣੇ ਜਾਂਦੇ ਦੁੱਬਈ ਦੇ ਉੱਘੇ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਡਾ ਐਸ ਪੀ ਸਿੰਘ ਉਬਰਾਏ ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਅਤੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ […]

You May Like

advertisement