सोंदूर जलाशय में नौका विहारः प्रशासनिक प्रयासों से शीघ्र होगा पुनः संचालन

धमतरी 31 दिसंबर 2025/ सोंदूर जलाशय में नौका विहार बंद होने को लेकर प्रकाशित समाचारों के संबंध में वास्तविक तथ्यों से आमजन को अवगत कराना आवश्यक है, ताकि स्थिति को लेकर किसी प्रकार का भ्रम न रहे। यह स्पष्ट किया जाता है कि नौका विहार का अस्थायी रूप से प्रभावित होना प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम नहीं है, बल्कि स्थानीय स्तर पर उत्पन्न आपसी मतभेदों के कारण यह स्थिति बनी।
पर्यटन संवर्धन की पहल
सोंदूर जलाशय में नौका विहार का शुभारंभ सितम्बर 2022 में क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था। इस पहल के माध्यम से बेलरबाहरा, बरपदर एवं मेचका की वन प्रबंधन समितियों को लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। प्राप्त राशि से आवश्यक पर्यटक सुविधाओं का विकास किया गया, नौका चालकों को मानदेय दिया गया तथा वन विभाग द्वारा पैडल बोट एवं चप्पू नाव जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
प्रवेश शुल्क व्यवस्था
पर्यटक स्थल पर केवल बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए ₹10 प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया था, जिससे बैरियर प्रभार, साफ-सफाई एवं व्यवस्थागत कर्मियों के मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। यह शुल्क स्थानीय ग्रामीणों पर लागू नहीं था। किंतु, आपसी असहमति एवं विवाद के चलते शुल्क वसूली बाधित हुई, जिससे नौका विहार संचालन धीरे-धीरे प्रभावित हुआ।
स्थिति के कारण एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण
आपसी विवादों के कारण कुछ नौकाओं को क्षति पहुंची, जिससे शासकीय संपत्ति को नुकसान हुआ और गतिविधि प्रभावित हुई। यह स्थिति किसी भी प्रकार से प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम नहीं है।
प्रशासनिक कार्यवाही एवं आगे की योजना
वर्तमान में वन विभाग द्वारा संबंधित ग्रामीणों एवं वन प्रबंधन समितियों के साथ संवाद एवं समन्वय की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक समितियों से सहमति प्राप्त कर, आवश्यक शर्तों एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ नौका विहार को पुनः प्रारंभ करने का प्रस्ताव है।
जिला प्रशासन एवं वन विभाग पर्यटन गतिविधियों के संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। आपसी समन्वय स्थापित होते ही सोंदूर जलाशय में नौका विहार को पुनः सुचारू रूप से आरंभ किया जाएगा, जिससे न केवल पर्यटन को नई गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर भी पुनः सृजित होंगे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम अजय योजना : ऋण प्रकरण तैयार करने 7 से 28 जनवरी तक लगेंगे शिविर

Wed Dec 31 , 2025
धमतरी 31 दिसंबर 2025/ प्रधानमंत्री अनुसूचितजाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) के तहत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण प्रदाय किया जाता है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी ने बताया कि योजना के तहत ऋण प्रकरण तैयार करने जिले के अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों में 7 […]

You May Like

advertisement