गांव प्रहलादपुर, बदरपुर, बपदी, बणी व बूढ़ा में प्रशासन आज लगाएगा शिविर : अनुभव मेहता

गांव प्रहलादपुर, बदरपुर, बपदी, बणी व बूढ़ा में प्रशासन आज लगाएगा शिविर : अनुभव मेहता

सुबह 9 से सायं 5 बजे तक आयोजित शिविर के दौरान पीपीपी से संबंधित समस्याओं का मौके पर किया जाएगा समाधान।
योजनाओं के लाभ के लिए मौके पर ही कर सकेंगे आवेदन।

लाडवा, प्रमोद कौशिक 5 जनवरी : एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि लाडवा विधानसभा के पांच गांवों में 6 जनवरी को सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी पांच गांवों के लिए टीमों का गठन किया गया है। इन शिविरों में ग्रामीणों की परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों व समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही दीन दयान लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करवाया जाएगा। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा, ताकि पात्र परिवार उन योजनाओं का लाभ उठा सके।
एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि गांव प्रहलादपुर, बदरपुर, बूढा, बणी व बपदी गांव में 6 जनवरी को सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर लगाया जाएगा। इन शिविरों में ग्रामीण अपने परिवार पहचान पत्र और दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के संबंधित समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन गांवों के शिविर में परिवार पहचान पत्र की शिकायतों को सुनने के लिए जेड क्रीम संदीप कुमार की डयूटी लगाई गई है। इसके अलावा प्रहलादपुर में ग्राम सचिव प्रदीप पांचाल, डीएसडब्ल्यूओ विभाग से सोनू, डीडब्ल्यूओ विभाग से जसबीर और सीपीएलओ रिंपी कुमार शामिल रहेंगे। इसी तरह गांव बदरपुर में में ग्राम सचिव संटी, डीएसडब्ल्यूओ विभाग से कुलदीप कुमार, डीडब्ल्यूओ विभाग से सुशांत गर्ग और सीपीएलओ छैलो देवी शामिल रहेंगी।
उन्होंने कहा कि गांव बणी में ग्राम सचिव रितिक, डीएसडब्ल्यूओ विभाग से सोनू, डीडब्ल्यूओ विभाग से योगेश और सीपीएलओ अनुराग शामिल रहेंगे। इसी तरह गांव बूढा में ग्राम सचिव आदित्य रॉय, डीएसडब्ल्यूओ विभाग से संजय कुमार, डीडब्ल्यूओ विभाग से प्रदीप और सीपीएलओ नैंसी शर्मा और गांव बपदी में ग्राम सचिव रजनी, डीएसडब्ल्यूओ विभाग से अमित कुमार, डीडब्ल्यूओ विभाग से नरेश और सीपीएलओ अंकित शामिल रहेंगे।
एसडीएम अनुभव मेहता ने पंचायतों का निर्देश दिए कि वो 6 जनवरी से पहले अपने-अपने गांवों के नागरिकों को शिविर के बारे में जानकारी दें, ताकि वो इन शिविरों में आकर विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी लेकर लाभ उठा सकें। उन्होंने डी क्रीम क्रीड को निर्देश दिए कि गांव से संबंधित योजनाओं, लाभों की सूची को ग्रामीणों के लिए देना सुनिश्चित करें। इसके अलावा अधिकारी भी इन शिविरों में जाकर निरीक्षण करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महासमुंद जिले को मिली तीन मेडिकल यूनिट वाहन,

Mon Jan 5 , 2026
विशेष पिछड़ी जनजाति समूह को मिलेगा सीधा लाभ कलेक्टर श्री लंगेह ने मेडिकल यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना महासमुंद, 05 जनवरी 2026/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले को 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों की सौगात मिली है। आज जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं […]

You May Like

advertisement