बरेली की कवयित्री पुष्पा गंगवार पूनम की ग़ज़ल ने बटोरी तालियांँ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कल्कि नगरी सम्भल में हिन्दू जागृति मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय काव्य संगम महोत्सव में बरेली से पधारी समृध्दि काव्य मंच और महिला मण्डल रामलीला सभा की अध्यक्षा कवयित्री पुष्पा गंगवार पूनम ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।अपनी ग़ज़ल पाठ के दौरान उन्होंने श्रोताओं से खूब तालियांँ बटोरीं।कवयित्री ने अपनी ग़ज़ल के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने नारी स्वाभिमान और शक्ति की महत्ता पर भी काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के आयोजक मण्डल ने उनको सम्मानित किया।कार्यक्रम में बदायूंँ, रामपुर, बिजनौर, पीलीभीत,नोएडा के साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि नौ राज्यों सहित विभिन्न स्थानों से कवियों ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा,अरुण दीक्षित स्वच्छंद, अतुल कुमार शर्मा, श्रीपाल शर्मा ईदरीशपुरी, सुभाष चंद्र शर्मा,ओजस्वी जौहरी सरल,विष्णु असावा, कुमार अवधेश विद्यार्थी,अजय भारती, उज्ज्वल वशिष्ठ, प्रमोद झा, शिखाराम रावत, सुखपाल गौर आदि साहित्यकार उपस्थित रहे। सम्मान पत्र के साथ-साथ कवयित्री पुष्पा गंगवार पूनम को भगवान श्री कल्कि का फ्रेमिंग चित्र एवं श्रीमद् भागवत ग्रंथ भेंट करके सम्मानित किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेज और सेवा ज्वालापुर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती धूमधाम के साथ मनाई

Wed Jan 7 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रहपुरा रोड पर स्थित तिलोकचंद डिग्री कॉलेज एवं सेवा ज्वालापुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की 94 वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य और विशिष्ट अतिथि […]

You May Like

advertisement