जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर नागरिक सुरक्षा का विस्तार किए जाने के क्रम में उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा द्वारा टीम के साथ उपजिलाधिकारी नवाबगंज एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में एक बैठक की गई आहुत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर नागरिक सुरक्षा का विस्तार किए जाने के क्रम में उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री राकेश कुमार मिश्रा द्वारा अपनी टीम के साथ उप जिलाधिकारी नवाबगंज श्री उदित पवार एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्री आर आर अंवेश के संयुक्त तत्वाधान में कार्यालय उप जिलाधिकारी नवाबगंज बरेली में आपदा मित्र एवं सभासदों के साथ एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।
बैठक में सर्वप्रथम उप जिलाधिकारी नवाबगंज श्री उदित पवार द्वारा नागरिक सुरक्षा कार्यालय द्वारा पूर्व में उपलब्ध कराए गए स्वयंसेवकों के भर्ती फॉर्म एवं गाइड लाइन के संबंध में उपस्थित समस्त पदाधिकारी को नागरिक सुरक्षा में स्वयंसेवक के रूप में तैनात किए जाने हेतु महत्वपूर्ण शर्तों से अवगत कराया गया है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नवाबगंज को कार्यालय से फार्म प्राप्त कर प्रत्येक वार्ड में दो तीन सदस्य को चिन्हित कर फार्म भरवाने के निर्देश दिए गए।
उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा द्वारा नागरिक सुरक्षा विभाग के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नागरिक सुरक्षा के विस्तार हेतु स्वयंसेवकों की तैनाती के संबंध में उपस्थित समस्त पदाधिकारी को अवगत कराते हुए बताया गया कि नागरिक सुरक्षा विभाग हवाई हमले से बचाव एंव उसके प्रभाव को कम करने के उद्देश्य बनाया गया है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि ऐसे सदस्यों को ही नागरिक सुरक्षा में स्वयंसेवक के रूप में तैनात किया जाएगा, जो की प्रथम दृष्टया स्वस्थ, निर्विवाद एवं गैर राजनैतिक छवि का व्यक्ति हो तथा समाज एवं राष्ट्र की सुरक्षा के साथ-साथ किसी भी आपदा से बचाव हेतु कार्य करने में सेवा भाव रखता हो। अंत में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नवाबगंज को उक्त कार्य में समस्त सभासदों के सहयोग से भी प्रत्येक वार्ड में दो-तीन सदस्यों को चिन्हित कर फॉर्म भरवाने हेतु कहा गया।
उक्त अवसर पर उपस्थित नागरिक सुरक्षा के सहायक उप नियंत्रक प्रमोद कुमार डागर, डिवीजनल वार्डन श्री संजय पाठक ने नागरिक सुरक्षा के कार्य प्रणाली के संदर्भ में समस्त जन को अवगत कराया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के संबंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई सम्पन्न

Thu Jan 8 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में अवगत कराया गया कि विधानसभा निर्वाचक नामावली विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन विगत दिनांक 06 जनवरी 2026 को कर […]

You May Like

Breaking News

advertisement