जंबूरी में शामिल होने सुकमा का 50 सदस्यीय दल रवाना

सुकमा, 09 जनवरी 2026/ भारत स्काउट गाइड जिला सुकमा की रोवर रेंजर की 50 सदस्यीय दल नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी बालोद हेतु रवाना हुआ। भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित 5 दिवसीय जंबूरी में शामिल होने के लिए निकले जिसे विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री शैलेन्द्र भदौरिया व एपीसी श्री आशीष राम एवं सहायक खेल अधिकारी श्री कमल कुमार कोसरिया ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। दल में प्रभारी श्रीमती धनेश्वरी निषाद, संदीप टंडन, लखन लाल चूरेंद्र शांति मरकाम अंजलि कश्यप, मंजुला कश्यप, रजिया खान एवं रोवर रेंजर का दल रवाना हुआ।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण 15 जनवरी को

Fri Jan 9 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर 09 जनवरी 2026/ भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार 27 नवम्बर 2025 से 08 मार्च 2026 तक 100 दिनों का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, पुलिस […]

You May Like

Breaking News

advertisement