जीएसटी विभाग की सचल दल प्रणाली को पूर्णतया समाप्त कर व्यापारियों को उत्पीड़न से राहत देने की मांग जल्द पूरी होगी —-घनश्याम दास

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा श्री सुनील खत्री ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम दास गर्ग जी ने इंटरनेट मीटिंग के माध्यम से बताया कि जीएसटी विभाग की सचल दल प्रणाली को पूर्णतः समाप्त कर प्रदेश के व्यापारियों को जीएसटी के सचल दल विभाग अधिकारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से राहत दिलाने की मांग दोहराई उन्होंने बताया कि फोन पर लखनऊ में तैनात जीएसटी विभाग के अपर आयुक्त माननीय श्री धनंजय शुक्ला जी से फोन पर वार्ता कर पुनः इस मांग को दोहराया कि प्रदेश में सचल दल प्रणाली पूर्णतया समाप्त होनी चाहिए क्योंकि सचल दल के अधिकारी केवल अपना टारगेट पूरा करने के उद्देश्य से व्यापारियों एवं उद्यमियों की गाड़ियों को डिटेन्ड कर उन पर भारी टैक्स व पेनल्टी थोप कर उनका खुला उत्पीड़न कर रहे हैं विभाग को भी इस विभाग की कार्य प्रणाली से कोई लाभ नहीं मिल रहा है उन्होंने बताया कि उन्होंने सितंबर माह में लखनऊ में जाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा एक ज्ञापन के माध्यम से श्रीमान अपर आयुक्त महोदय धनंजय शुक्ला से सचल दल प्रणाली समाप्त करने की मांग की थी, उन्होंने फोन पर वार्ता करते हुए कहां की विसवस्त सूत्रों से जानकारी मिली है संगठन द्वारा दिए गए ज्ञापन और लगातार प्रयास की वजह से जीएसटी विभाग शीघ्र ही सचल दल विभाग को समाप्त कर उसकी कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने जा रहा है जिससे भविष्य में सचल दल व्यापारियों की गाड़ी डिटेन्ड कर उन पर छोटी-छोटी गलतियां पर भारी टैक्स नहीं थोप पाएंगे, श्री खत्री ने बताया प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम दास गर्ग जी द्वारा विभाग के इस निर्णय की सराहना करते हुए व्यापारियों की मांग का समर्थन बताते हुवे कहा कि सचल दल विभाग वास्तव में पूर्णतया समाप्त होने पर ही व्यापारियों को उत्पीड़न से लाभ मिलेगा और व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज से राहत मिलेगा उधर विभाग को पहले से भी अधिक रेवेन्यू मिलेगा प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम दास कर जी ने सचल दल विभाग की फंक्शनिंग कार्यप्रणाली में परिवर्तन करने को प्रदेश के व्यापारियों की एक जुटता का फल बताते हुए कहा कि व्यापारी एकजुट रहेगा तो उसकी हर समस्या का समाधान व्यापार मंडल के मंच पर संभव होगा प्रदेश अध्यक्ष युवा श्री सुनील खत्री ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी के मजबूत नेतृत्व में व्यापारियों की कई मांगों को प्रदेश स्तर पर मनवाया गया है और आगे भी व्यापारियों के हित के लिए अध्यक्ष जी के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर व्यापारियों को समस्याओं से लाभ मिलना है ,व्यापार मंडल जिंदाबाद व्यापारी एकता जिंदाबाद प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम दास गर्ग जिंदाबाद कीनन के साथ मीटिंग का समापन किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्वविद्यालय रोड सेफ्टी क्लब एवं एनएसएस इकाई द्वारा राहवीर योजना पर जन-जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

Sat Jan 10 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब एवं एनएसएस इकाई द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की “राहवीर योजना” के अंतर्गत एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय रोड पर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता हेतु […]

You May Like

advertisement