जिलाधिकारी की मेहनत लायी रंग सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में बरेली ने प्रदेश में किया टॉप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : प्रदेश में विकास कार्यां का मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं समीक्षा हेतु गठित सीएम डैशबोर्ड पर इन्टीग्रेटेड विभागों की सेवाओं/योजनाओं/परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह किए गए विकास कार्यक्रमों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैंकिंग सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रत्येक माह निर्गत की जाती है।
सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर माह दिसम्बर 2025 की जारी की गयी रैंकिंग में जनपद बरेली को विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में दूसरा स्थान एवं राजस्व कार्यक्रमों में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं निरन्तर गहन समीक्षा में दिये गये निर्देशों के परिणामस्वरूप जनपद के कार्य प्रदर्शन में उत्तोरत्तर वृद्धि हुई है।
जिलाधिकारी की लगन, मेहनत एवं उनके कुशल मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारियों द्वारा किये गये परिश्रम के परिणामस्वरूप जनपद बरेली ने ओवरऑल रैकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
जिलाधिकारी द्वारा इस उपलब्धि पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विकास एवं राजस्व कार्यक्रमों की गति में निरन्तरता बनाये रखने के निर्देश दिये गये।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा को भाजपा की डबल इंजन सरकार खत्म करना चाहती है जिसका कांग्रेस जन लोकतांत्रिक तरीके से करेंगे विरोध

Sun Jan 11 , 2026
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा को भाजपा की डबल इंजन सरकार खत्म करना चाहती है जिसका कांग्रेस जन लोकतांत्रिक तरीके से करेंगे विरोध दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने सम्मानित समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों से बात करते हुए […]

You May Like

advertisement