लोहड़ी के पावन अवसर पर अमृतवेला सोसाइटी ने गौशाला में गौमाता को गुड़ और चारा खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद लिया

फिरोजपुर 13 जनवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

लोहड़ी के पावन अवसर पर अमृतवेला प्रभात सोसाइटी के सदस्यों ने अमृतसरी गेट, गौशाला में गौमाता को गुड़ और चारा खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया। गौमाता की सेवा के बाद गौमाता के चरणों में खड़े होकर गौमाता की जयकार की गई और सभी अमृतवेला सदस्यों द्वारा भजन कीर्तन किया गया जिससे माहौल बहुत ही आनंदमय और भक्तिमय हो गया। अमृतवेला सोसाइटी के अध्यक्ष सचिन नारंग ने कहा कि गौमाता की सेवा से भागवत प्राप्ति होती है और मोक्ष मिलता है। गौमाता केवल एक पशु नहीं, बल्कि जीवनदायिनी, पूजनीय और आध्यात्मिक शक्ति का स्रोत है, जिसकी सेवा से जीवन धन्य हो जाता है। सचिव प्रदीप चानना ने कहा कि गौमाता वात्सल्य, संतोष और करुणा की साक्षात् मूर्ति है। निर्मातजीत अरोड़ा ने कहा कि गौमाता की सेवा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, संतान प्राप्ति और धन-धर्म की वृद्धि होती है। अजय मोंगा ने कहा कि गाय की पूजा से नौ ग्रह शांत होते हैं। करण मोंगा ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति का आधार है। श्री राम, कृष्ण, परशुराम जैसे अवतारों ने भी गौ सेवा और गोधन की रक्षा की है। दीपक जोशी ने कहा मेरा सौभाग्य है कि मुझे अमृतवेला सोसाइटी के साथ आज गौ सेवा करने का मौका मिला। साजन वर्मा ने कहा कि गाय की छाया शुभ मानी जाती है और उसके दर्शन से दिन सफल हो जाता है। संजीव हांडा ने कहा कि गौ माता की सेवा करना केवल एक धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और दिव्य आनंद प्राप्त करने का सर्वोच्च माध्यम माना गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीमारी से नहीं, खर्च से टूटता है परिवार : स्वास्थ्य बीमा है समाधान : कपिल देव कौशिक

Tue Jan 13 , 2026
कुरुक्षेत्र (संजीव कुमारी)13 जनवरी : लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक की उपस्थिति में मेरा बीमा, सेक्टर-17, कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य बीमा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इंश्योरेंस सेक्टर के प्रख्यात विशेषज्ञ कपिल देव कौशिक ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement