मुकेश चन्द्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बरेली द्वारा थाना देवरनियां का वार्षिक निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा – निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मुकेश चंद्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बरेली द्वारा थाना देवरनियां का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के समय महोदय द्वारा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति, लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, बीट व्यवस्था, रात्रि गश्त एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जनसुनवाई को प्रभावी बनाए जाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी महोदय द्वारा थाने पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया तथा पुलिसिंग को और अधिक जनोन्मुखी एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पटवारी लालकृष्ण देवांगन निलंबित, अवैध धान परिवहन मामले में कार्रवाई

Wed Jan 14 , 2026
महासमुन्द 14 जनवरी 2026/ राजस्व पटवारी संघ तहसील बसना के पत्रानुसार पटवारी श्री लालकृष्ण देवांगन द्वारा अवैध धान परिवहन की रोकथाम के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार श्री देवांगन, तत्कालीन पटवारी हल्का नंबर 20 तहसील बसना द्वारा 21 दिसंबर 2025 की रात्रि में ग्राम […]

You May Like

advertisement