Uncategorized

राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान के तत्वावधान में मकर संक्रांति पर आमजन को ग्रहण कराया खिचड़ी का प्रसाद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान बरेली के तत्वावधान में आशुतोष सिटी गेट पर मकर संक्रांति के अवसर पर आम जन को खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण कराया गया। साथ ही 25 विकलांग लोगों को कम्बल वितरित किए गए। खिचड़ी का वितरण सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निरन्तर किया गया जिसे आम जन ने बड़े चाव से ग्रहण किया।
इसका आयोजन विपिन कुमार शर्मा “सोनू” (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान)के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारीगण नीरज शर्मा, नितिन शर्मा (राष्ट्रीय, महासचिव), शिवलेश चन्द्र पाण्डेय (जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान बरेली), नितिन शर्मा, प्रभात शर्मा, सचिन शर्मा, श्रीमती अनीता शर्मा आदि का पूर्ण सहयोग रहा।
इससे पूर्व बार एसोसिएशन, बरेली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों श्री धर्मवीर सिंह (नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष), शांतनु मिश्रा(संयुक्त सचिव, प्रकाशन), सौरभ अग्निहोत्री (संयुक्त सचिव, पुस्तकालय) का पगड़ी पहनाकर, माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel