Uncategorized

कर्जा लेकर घी पीने की नीति पर काम कर रही है भाजपा सरकार : भूपेेंद्र हुड्डा

हुड्डा बोले, हरियाणा में हालत बद से बदतर, स्कूलों में शिक्षक नही और अस्पतालों में नही हैं चिकित्सक।
कुरुक्षेत्र पहुंचे पूर्व मँत्री मुख्यमँत्री भूपेंद्र हुड्डा ने घेरा भाजपा सरकार को।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक)19 जनवरी : हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमँत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा सरकार चार्वाक की नीति कर्जा लेकर घी पीने का काम कर रही है। वर्ष 2014 में हरियाणा प्रदेश मे सिर्फ 70 हजार करोड़ कर्ज था लेकिन अब यह कर्ज बढकर 500 करोड़ हो गया है और इस साल फिर 30 हजार करोड़ कर्ज लिया जा रहा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुरुक्षेत्र के शांतिनगर स्थित इंप्रुवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा के निवास स्थान पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद विधायक रामकरण काला व पिहोवा विधायक मनदीप चट्ठा भी मौजूद थे। इसके बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष पाली के निवास स्थान पर चाय पीने के लिए पहुंचे। यहां भूपेंद्र हुड्डा व अन्य नेताओं ने सुभाष पाली के बेटे अभिषेक पाली को जन्म दिन की शुभकामनाएं भी दीं।
पत्रकारों से रूबरू होते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज भाजपा सरकार ने हरियाणा के हालात बद से बदतर कर दिए हैं। स्कूलों में जाएं तो मास्टर नही हैं, अस्तपालों में जाएं तो डॉक्टर नही हैं और कॉलेजों में जाएं तो प्रोफेसर नही हैं। हरियाणा के विश्वविद्यालयों में 50 प्रतिशत सैंक्शन पद खाली पड़े हैं। भाजपा ने हरियाणा में शिक्षा को बिल्कुल पछाड़ दिया है। उन्होने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमारा गई है। गृह मंत्रालय के सोशल प्रोग्रेसिव इंडेक्स का हवाला देते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा पूरे देश में सबसे ज्यादा असुरक्षित प्रदेश है। बड़ी दुखद बात है कि हरियाणा में लगभग 60 गैंग ऐसे काम कर रहे हैं जो फिरौती मांग रहे हैं और हत्याएं हो रही हैं। स्थिति ये है कि प्रदेश में हर व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रदेश में व्यापारी वर्ग हो, किसान वर्ग हो या दुकानदार वर्ग हो, हर कोई अपने आप को असुरक्षित मान रहा है। बेरोजगारी प्रदेश में बहुत तेजी से बढी है। पिछले कुछ सालों में कई सौ उद्योग हरियाणा से पयालन कर गए। यह सरकार प्रदेश में एक भी प्रोजेक्ट लेकर नही आई, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। रोजगार देने में 18 में से 14वें नंबर पर हरियाणा है। चुनाव से पहले तो हरियाणा को सबसे गरीब बना दिया और 2 करोड़ 80 लाख में से 2 लाख से 13 लाख बीपीएल बना दिए लेकिन चुनाव होते ही लाखों बीपीएल काट दिए गए। महिलाओं को 2100 रूपए देने की बात पर भी सरकार मुकर रही है और ब्यानों से पलट रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि पंजाबी धर्मशाला में 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। एआईसीसी की तरफ से हरियाणा व उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिलाध्यक्षों को पार्टी की नीतियों, पार्टी के इतिहास, देश के संविधान व मनरेगा समेत अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विषय विशेषज्ञों द्वारा जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग दी जा रही है। दोनों प्रदेशों के जिलाध्यक्ष गांवों में जाकर लोगों से भी मिले हैं। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम में राहुल गांधी भी पहुंचेंगें जो जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगें व उनके परिवारों से मुलाकात करेंगें। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों में कभी ऐसे हालात नही बनें, जो आज बन रहे हैं। कानून व्यवस्था खत्म हो चली है। विधायकों को धमकी मिल रही है। नारनौल में पत्रकार के घर में घुसकर बदमाशों ने मारपीट की, जोकि शर्मनाक है। कांग्रेस के राज में बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग गए थे लेकिन अब सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिल रही है। इस मौके पर जयनारायण शर्मा, श्याम सुंदर तिवाड़ी, मायाराम चंद्रभानपुर, मेहर सिंह रामगढ, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष विवेक भारद्वाज डब्बू, जिला कांग्रेस महासचिव टेकचंद बारना, पार्षद मनू जैन, सुभाष पलवल, गुरतेज सेखों, विशाल सिंगला, जिला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप ढिल्लों, इशान शर्मा, अशोक भारद्वाज, दीपक सिंगला सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इंप्रुवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा के निवास पर पत्रकारों से रूबरू होते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel