श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया

श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया

कुरुक्षेत्र, (अमित) 24 जनवरी : श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे पीले परिधानों में सज-धज कर विद्यालय पहुँचे, जिससे पूरा विद्यालय परिसर बसंती रंग में रंग गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, भाषण एवं कविता वाचन के माध्यम से विद्या की देवी माँ सरस्वती को भावपूर्ण नमन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और वातावरण भक्तिमय हो गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा शर्मा ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ दीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिस पंजाब केसरी को इंदिरा नहीं झुका पाई चार दिन पहले जन्मी भगवंत सरकार क्या झुकाएगी : अनिल विज

Sat Jan 24 , 2026
पंजाब सरकार की पंजाब केसरी के खिलाफ अनुचित कार्रवाई किसी तरह भी बर्दाश्त ए काबिल नहीं : कौशल।एमडब्ल्यूबी ने सार्वजनिक मंच से पंजाब सरकार के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव।जल्द राज्यपाल को पंजाब सरकार की अनुचित कार्रवाई के विरुद्ध ज्ञापन देगी एमडब्ल्यूबी : धरणी। अम्बाला, (प्रमोद कौशिक) 24 जनवरी : […]

You May Like

Breaking News

advertisement