कॉल मर्जिंग के माध्यम की जा रही साइबर ठगी,सावधान रहने की जरुरत : नीतीश अग्रवाल

थानेसर, (संजीव कुमारी ) 27 जनवरी : आनलाईन फ्राड और साइबर अपराधो से बचने के लिए पुलिस ने की एडवाइजरी जारी।
आमजन को साईबर अपराधों और उनसे बचने के बारे में जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा प्रयास लगातार जारी है। पुलिस अलग-अलग तरीकों से आमजन को जागरूक करके अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस विभाग द्वारा जहां शिक्षण संस्थानों में विधार्थियों को जागरूक कर रही है वहीं आम लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री नीतीश अग्रवाल ने कहा कि साईबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है। फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग। बदलते वक्त के साथ साईबर ठगों ने अपने पैंतरे भी बदले हैं। साईबर ठग इंटरनेट मीडिया के जरिए लोगों को कभी अलग-अलग तरीकों से साइबर ठगी का शिकार बनाते हैं। साइबर ठग पेंसन स्कीम का लालच देते हैं, कभी फर्जी लोन एप्प के माध्यम से,कभी बिना आर्डर का पार्सल भेजकर तो कभी कॉल फॉरवर्डिंग करके और कभी किसी व्यक्ति की ई-मैल, व्यटसएप, फेसबुक आईडी पर शादी का निमंत्रण पत्र के रूप में लिंक भेजकर साईबर ठगी का शिकार बनाने से नहीं चुकते। आजकल ठग पर कॉल मर्जिंग के माध्यम से साईबर ठगी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि साइबर ठग आपको फोन करके किसी जानकार से बात करवाने के लिए आपको कॉल मर्ज करने के लिए बोलते हैं। जैसे ही व्यक्ति कॉल मर्ज करता है उसका फोन बैंक आटोमेटिक वेरिफिकेशन सिस्टम से जुड़ जाता है। क्योंकि ठग कॉल मर्ज का नहीं बल्कि बैंक आटोमेटिक वेरिफिकेशन सिस्टम की रिक्वेस्ट भेजते हैं। उसके बाद ठग आपका खाता खाली कर देते हैं। ऐसे में आमजन को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा कहे अनुसार कॉल मर्ज न करें। अपने बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें तथा अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से सांझा करने से बचें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर जालसाजी से बचने का सबसे बेहतर तरीका है जागरूक होना। उसके बाद भी अगर ठगी हो जाये तो नैशनल साईबर हैल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। अगर साईबर हैल्पलाइन पर समय रहते शिकायत की जाए तो आम आदमी की मेहनत की कमाई बचाई जा सकती है। 1930 पर तुरन्त शिकायत करनें पर आपका पैसा सुरक्षित वापिस आ सकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय को देहदान कर अमर हो गए डॉ. सुतेंद्र गौड़

Tue Jan 27 , 2026
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय को देहदान कर अमर हो गए डॉ. सुतेंद्र गौड़ डॉ. सुतेंद्र गौड़ का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 27 जनवरी : चिकित्सक को धरती पर भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है और इस कथन को अपने […]

You May Like

Breaking News

advertisement