गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमृत सरोवरों में फहराया तिरंगावीबी जीरामजी के लिए निकली जनजागरूकता रैली

कोरिया 28 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोरिया जिले के सभी 57 अमृत सरोवरों के तट पर जनसहभागिता के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार पंचायत प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, युवाओं एवं श्रमिकों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर ग्राम पंचायतों में प्रभात फेरी एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालयीन छात्र-छात्राएँ एवं बिहान से जुड़ी महिलाएँ शामिल हुईं। रैली के माध्यम से विकसित भारत जीरामजी (वीबी जीरामजी) योजना की जानकारी दी गई तथा 125 दिवस की अकुशल श्रम गारंटी योजना के लाभों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शोक सभा का आयोजन किया गया

Wed Jan 28 , 2026
अमरजीत यादव कैंसर पीड़ित दिल्ली इलाज के दौरान 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को उनका स्वर्गवास हो गया। आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को विकासखंड पल्हनी के सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित खंड विकास अधिकारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत बाबूगढ़ कोऑर्डिनेटर विकासखंड पल्हनी के समस्त […]

You May Like

advertisement