Uncategorized

सीबीगंज क्षेत्र की वृन्दावन कॉलोनी का रास्ता बना “मौत का रास्ता”, रोज़ाना हो रहे हादसे

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम के वार्ड नंबर 27 में स्थित वृन्दावन कॉलोनी का मुख्य रास्ता इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गया है। कॉलोनी में आने-जाने वाले राहगीर आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक भी हादसों का शिकार हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार कैलाश कुमार शाहू महानगर मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा ने बताया है कि हमारे घर के पास से वृन्दावन कालौनी तक सड़क निर्माण के लिए वर्ष 2025 में कॉलोनी तक सड़क निर्माण की जिम्मेदारी माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार द्वारा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपी गई थी, लेकिन आज तक सड़क निर्माण तो दूर, पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मौके पर कोई सुध तक नहीं ली गई है। मथुरापुर की ओर बनने वाली सड़क भी अधूरी पड़ी है।
सड़क और नाले का निर्माण न होने के कारण बरसात व गंदे पानी का जलभराव हो जाता है, जिससे सड़क पर कीचड़ की मोटी परत जम गई है। इसी कीचड़ के कारण राहगीर, मोहल्लेवासी और स्कूल जाने वाले बच्चे फिसलकर गिर रहे हैं। वहीं, बाहर से आने वाले मेहमान भी बाइक से गिरकर घायल हो चुके हैं।
मोहल्ले वासियों ने मांग की है कि इस खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी बरेली नगर निगम प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग को तत्काल सड़क मरम्मत एवं नाला निर्माण के आदेश दें, ताकि सड़क को सुरक्षित बनाया जा सके और किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel