मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस0 चौधरी की अध्यक्षता में आज मण्डलीय समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में पाया कि बरेली प्रथम स्थान पर है कृषि विभाग से सम्बंधित फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति कम पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की जिस पर जिलाधिकारीगण द्वारा अवगत कराया गया कि जो लोग फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे हैं उनके भुगतान की समस्या है जिस पर मण्डलायुक्त ने संयुक्त कृषि निदेशक को निर्देश दिये कि आज शाम तक चारों जनपदों मेंं कितने कर्मी इस कार्य में लगे हैं और कितनों के खातों की समस्या है की रिपोर्ट देते हुए तीन दिन में सभी के खातों में धनराशि प्रेषिजत करा दें।
बैठक में पूर्व दशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति की समीक्षा में बताया गया कि 9 फरवरी तक यदि किसी स्कूल में डाटा पेंडिंग है तो उसे निस्तारित करना होगा तत्पश्चात लाभार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति सीधे भेज दी जायेगी।
बैठक में बताया गया कि मण्डल स्तर पर ट्रामा सेण्टर/क्रिटिकल कारिडोर प्रस्तावित है बरेली में 10, बदायूं में 8, पीलीभीत में 10, तथा शाहजहांपुर में 8 का निर्माण कराया जायेगा हैं, जिस पर मण्डलायुक्त ने कहा कि हर जनपद में कम से कम एक आर्थोपेडिक सर्जन की व्यवस्था की जाये। बैठक में उन्होनें निर्देश देते हुए कहा कि ब्लैक स्पाटस के निकट ए.एल.एस युक्त एम्बुलेन्स की व्यवस्था तथा निकटतम चिकित्सा संस्थानों (प्राइवेट/सरकारी) उसमें उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओ का ब्यौरा बनाकर प्रस्तुत किया जाए।
इसके पश्चात बैठक में एम.बी.बी.एस डाक्टर्स की एग्रीमेन्ट के आधार पर नियुक्ति, टी.बी. रोग उन्मूलन कार्यक्रम, सिजेरियन प्रसव केन्द्र की समीक्षा की गयी जिसमें यह पाया गया कि नवाबगंज में स्थिति अच्छी है, लेकिन कुछ स्थानों पर कर्मियों की कमी है जिस कारण आपेक्षित प्रगति नही हो पा रही है। बैठक में निर्देश दिये गये कि विकास खण्डों के स्तर पर डिलीवरी बढाई जाए। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का अयुष्मान कार्ड बनाने का के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाये जाने के भी निर्देश दिये गये।
बैठक में 300 बैडेड हास्पिटल को पी.पी.पी मॉडल पर संचालित किये जाने के बारे में भी समीक्षा की गयी और 10 फरवरी को इस सन्दभ में पूरी जानकारी के साथ पुनः बैठक आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की क्रियाशीलता, नेत्र ज्योती अभियान के अंतर्गत चश्मों के वितरण, 102 तथा 108 एम्बुलेंस का निरीक्षण किये जाने व मलेरिया संक्रमण की विस्तृत समीक्षा की समीक्षा की गयी। टीकाकरण के ऐसे सेशन पर चर्चा की गयी जो नियोजित किये गये थे परन्तु सम्पादित नही किये गये। मंडलायुक्त द्वारा समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियो को अपने अपने जनपद के मेडिकल कालेजों का निरीक्षण किये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी पीलीभीत को निर्देश दिये गये कि फैमिली आई.डी में जनपद की स्थिति पीछे चल रही है जिस पर सुधार करने की आवश्यकता है। बैठक में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा में बताया गया कि वजन नापने व लम्बाई नापने की मशीन कई आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध नहीं है, जिस पर जिलाधिकारी बरेली द्वारा बताया गया कि 15 लाख रु0 फण्ड दिया गया था जिससे उपयुक्त उपकरण मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से क्रय कराया गया है शीघ्र रिसीव करा दिया जायेगा। विभाग द्वारा बताया गया कि लगभग 5 वर्ष पूर्व राज्य सरकार द्वारा उपकरण उपलब्ध कराये गये थे काफी संख्या में खराब हो गये हैं। जिस पर मंडलायुक्त ने विकास खण्डवार उन उपकरणों को प्रयोग करने व फीडिंग करने का प्रशिक्षण कराने व प्रशिक्षण उपरांत निरीक्षण कर कार्य की जानकारी लेने के भी निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि अगले माह की 15 तारीख तक प्रशिक्षण करायें। इसके पश्चात उद्योग विभाग के अंतर्गत ओ.डी.ओ.पी, मुख्यमंत्री युवा रोजगार अभियान, प्रधानमंत्री श्रम सम्मान योजना,
निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा में पाया कि पशुपालन विभाग के अन्तर्गत निर्माणाधीन गौशालाओं की समीक्षा की गयी जिसमें यह पाया गया कि बरेली में 2 गौशालाएं हैण्डओवर हो चुकी हैं उसमें विद्युत कनेक्शन भी हो चुका है और गौवंश संरक्षित होने भी आरम्भ हो गये हैं।
सैटेलाईट बस स्टेशन, इज्जतनगर में निर्माणाधीन बस स्टैण्ड की समीक्षा की गयी जिस पर बताया गया कि इज्जतनगर बस स्टैण्ड का निर्माण कार्य पूर्ण करने की मई 2026 की तिथि पुर्ननिर्धारित करा ली गयी है। 200 करोड़ रु से अधिक लागत में निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी जिसमें गर्रा नदी पर सेतु निर्माण, कस्तूरबा विद्यालय में हास्टल निर्माण, बदायूं में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में हास्टल निर्माण, राजकीय महाविद्यालय दातागंज बदायूं, के निर्माण कार्य के बारे में बताया गया कि फायर/विद्युत एन.ओ,सी के लिये आवेदन किया गया है। विद्युत/भवन पर से 33 हजार के.वी की लाइन गयी है जिसकी शिफटिंग करायी जानी है। जल निगम (नगरीय) द्वारा शीशगढ़ परियोजना की हैण्ड ओवर की कार्यवाही की जा रही है।
शाहजहांपुर में नर्सिंग कालेज की कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करा लिया जाएगा। सी.एन.डी.एस के कुल 11 कार्य विलम्ब से चल रहे हैं जिस पर बताया गया कि इसका मुख्य कारण है कि विभिन्न निर्माण कार्यो में धनराशि प्राप्त न हो है। भावलखेड़ा में कस्तूरबा गॉधी विद्यालय में निर्माण कार्य मार्च तक पूर्ण हो जायेगा। पी.डब्लू.डी के निर्माण कार्यो की जॉच रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली गयी जिस पर जॉच अधिकारियों द्वारा बताया गया कि भोजीपुरा से अगरास से शंखापुल तक मार्ग के कार्य की जांच करायी गयी कार्य ठीक है पटरी का कार्य अवशेष था जिस पर बताया गया कि पूर्ण करा लिया जायेगा। बरेली से आंवला अलीगंज गैनी मार्ग के बारे में बताया गया नाली आदि का कार्य चल रहा है।
जिलाधिकारी बदायूं ने जानकारी दी कि बदायूं से दातागंज मार्ग खराब स्थिति में है जिस पर मण्डलायुक्त ने उसे ठीक कररवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समस्त मार्गों मुख्यतः बहेड़ी, चौबारी, दातागंज, आदि मार्गों पर साइनेज आदि पर्याप्त संख्या में लगाया जाए जिससे कि दुर्घटना से बचाव हो सके ।
कर करेत्तर की समीक्षा में दिसम्बर के माह में समीक्षानुसार बताया गया कि आबकारी विभाग बरेली व पीलीभीत की स्थिति अच्छी नहीं थी जनवरी में पर्याप्त सुधार कर लिया है। बैठक में बताया गया कि निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों में कार्य करने की आवश्यकता है, सभी संबंधित इस ओर ध्यान दें। आई.जी.आर.एस की समीक्षा में बताया गया कि में किसी भी विभाग को सी नही मिला है तथा संतोष का स्तर भी बढा है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि 10 से 12 जनसुनवाई में सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठें, उक्त समयावधि में कोई मीटिंग आयोजित ना की जाये ।
बैठक में जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह, जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय, जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह, समस्त मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित मण्डल स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।




