लोकनायक जयप्रकाश नारायण को किया गया याद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में 1970 के दशक में व्यवस्था परिवर्तन और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष किया गया था। इस संघर्ष के परिणाम स्वरुप ही तत्कालीन देश की प्रधानमंत्री ने 25 26 जून 1975 को आपातकाल लगा दिया। यह विचार भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार अटल ने व्यक्त किए। वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने सहयोगियों का आवाहन किया कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि 1975 में आपातकाल क्यों और किस लिए लगाया गया , यह जानकारी वर्तमान युवा पीढ़ी को उपलब्ध कराईजाए। उपजा प्रेस क्लब में आयोजित गोष्ठी में राजेंद्र बहादुर चौधरी ने कहा कि देश और समाज के लिए हमने संघर्ष किया था। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि वर्तमान महंगाई को देखते हुए लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि में वृद्धि की जाए। विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि आज देश के वर्तमान हालात को देखते हुए ऐसा लगता है कि युवा पीढ़ी को व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष करना चाहिए। गोष्ठी में बदायूं के लोकतंत्र रक्षक सेनानी राम प्रकाश शर्मा , राजेंद्र पाल सिंह, सतीश शर्मा , सुमंत महेश्वरी , सुंदरलाल गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकसित उत्तर प्रदेश, समर्थ उत्तर प्रदेश महाअभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध जन सम्मेलन (बरेली) में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने किया प्रतिभाग

Sun Oct 12 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने आज राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम, बरेली में “विकसित उत्तर प्रदेश, समर्थ उत्तर प्रदेश” महाअभियान के अंतर्गत आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर उन्होंने बरेली जनपद में 84.55 करोड़ रुपये की लागत […]

You May Like

Breaking News

advertisement