विशेष रेलवे टिकट जांच अभियान के अंतर्गत 15000 से ज्यादा यात्रियों से लगभग 1 करो

विशेष रेलवे टिकट जांच अभियान के अंतर्गत 15000 से ज्यादा यात्रियों से लगभग 1 करोड रुपए से अधिक का राज्सव किया गया एकत्रित

(पंजाब)फिरोजपुर दिनांक- 01.05.2025 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

फिरोजपुर मंडल ने मुख्यालय विशेष टिकट चेकिंग अभियान के निर्देशानुसार एक विशेष टिकट जांच अभियान शुरू किया है जो 21 मई 2025 तक चलेगा। 22 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान को मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू के निर्देशन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी की अगुवाई में चलाया जा रहा है। अब तक पंद्रह हजार से ज्यादा यात्रियों से लगभग एक करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व एकत्रित किया गया है। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, अमृतसर हावड़ा मेल, बेगमपुरा एक्सप्रेस, सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में टिकट जांच किये जा रहे है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने टिकट जाँच कर्मचारियों द्वारा किए गए अथक प्रयासों और योजना की सराहना की। उन्होंने यात्रियों से वैध टिकटों के साथ यात्रा करने, ट्रेनों में चढ़ने-उतरने के लिए उचित कतार बनाए रखने, क्यूआर-सक्षम सुविधाओं के साथ डिजिटल भुगतान के विकल्पों का उपयोग करने, ज्वलनशील वस्तुओं को ले जाने से बचने, प्लेटफार्म बदलने के लिए फूट ओवर ब्रिज (एफओबी) का प्रयोग करने और यात्रा करते समय वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करने का आग्रह किया। यह टिकट चेकिंग अभियान मंडल के सभी रेल लाइनों पर जारी रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री राम वेद गुरुकुलम फिरोजपुर छावनी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Fri May 2 , 2025
श्री राम वेद गुरुकुलम फिरोजपुर छावनी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ परम पूज्य स्वामी त्याग मूर्ति जी महाराज और परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री 1008 स्वामी कमलानंदगिरि जी महाराज मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे श्री राम बाग वृद्ध सेवा आश्रम के […]

You May Like

advertisement