श्रीराम महायज्ञ व रामकथा का शुभारंभ, गाजे-बाजे संग निकली कलश यात्रा

श्रीराम महायज्ञ व रामकथा का शुभारंभ, गाजे-बाजे संग निकली कलश यात्रा

बिलरियागंज।भैंसहा स्थित कम्पोजिट विद्यालय के प्रांगण में श्री राम महायज्ञ एवं श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया है। आयोजन के प्रथम दिन बुधवार को विधि-विधान के साथ कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच निकली कलश यात्रा देवनदी तट पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र जल लिया गया।
नदी तट से कन्याओं द्वारा कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप तक लाया गया। इसके पश्चात तीर्थराज प्रयाग से पधारे विद्वान ब्राह्मणों एवं यज्ञाचार्य पंडित धर्मेंद्र आचार्य जी द्वारा विधिवत कलश स्थापना कराई गई। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय और धार्मिक वातावरण बना रहा।
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिदिन सायं 6 बजे से पंडित राघवेन्द्र शास्त्री द्वारा श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। वहीं 12 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।इस अवसर पर दीपक मिश्रा, दुर्गा मिश्रा, अम्बरीष दुबे, शैलेन्द्र तिवारी, चंदू मौर्य,सचिदानंद मिश्र,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस हिरासत में हुई मौत अदालत ने दोषी थानाध्यक्ष को आजीवन कारावास व 1लाख 5हजार रुपए दंड की सुनाई सजा

Wed Feb 4 , 2026
पुलिस हिरासत में हुई मौत अदालत ने दोषी थानाध्यक्ष को आजीवन कारावास व 1लाख 5हजार रुपए दंड की सुनाई सजा आजमगढ़: पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने तत्कालीन थानाध्यक्ष को आजीवन कारावास तथा एक लाख पांच हजार रुपए अर्थदंड की सजा […]

You May Like

advertisement