आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर विशेष अभियान , लापरवाही पर कार्यवाही के दिये निर्देश

आजमगढ़।

आयुष्मान कार्ड निर्माण विशेष अभियान को प्रमुखता, लापरवाही पर कार्यवाही के निर्देश
चिन्हित पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एन.आर. वर्मा ने जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं। ऐसे पात्र व्यक्तियों, जिनका नाम पूर्व से आयुष्मान भारत लाभार्थी सूची में दर्ज है लेकिन अब तक उनका कार्ड नहीं बन पाया है, उनके कार्ड शीघ्र बनवाने पर विशेष जोर दिया गया है।
निर्देशानुसार आगामी सोमवार प्रातः 8:00 बजे से सभी संबंधित क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) अपने निकटतम कोटेदार के यहाँ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कोटेदारों के पास उपलब्ध चिन्हित लाभार्थियों की सूची के आधार पर शेष पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग BCPM द्वारा प्रमुखता से की जाएगी, जबकि संबंधित ब्लॉक के प्रभारी अधीक्षक (MOIC) एवं चिकित्साधिकारी पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। सभी ब्लॉकों से प्रतिदिन सायं 5:00 बजे तक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रेषित करना सुनिश्चित किया गया है।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार यदि रिपोर्ट समय से प्राप्त नहीं होती है अथवा कार्य में लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित प्रभारी अधीक्षक के विरुद्ध वेतन रोकने सहित आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति की जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एन.आर. वर्मा ने सभी अधिकारियों, चिकित्साधिकारियों एवं कोटेदारों से समन्वय स्थापित कर अभियान को प्राथमिकता से संचालित करने तथा सूचीबद्ध सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनवाने की अपील की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व कैंसर दिवस पर जनपद में 100 कैंसर-टीबी स्क्रीनिंग शिविर, एक माह तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान — डॉ. एन.आर. वर्मा

Sat Feb 7 , 2026
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी 2026) के अवसर पर जनपद में कैंसर एवं क्षय रोग (टीबी) की रोकथाम, समय पर पहचान तथा जनजागरूकता के उद्देश्य से लगभग 100 स्वास्थ्य, स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि […]

You May Like

advertisement