महतारी वंदन योजना से ग्रीसलता को मिला आर्थिक संबल

सिलाई कार्य से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

कोंडागांव, 11 फरवरी 2026/  माकड़ी विकासखंड के ग्राम बड़गांव निवासी श्रीमती ग्रीसलता साहू आज महतारी वंदन योजना की राशि से घर पर ही कपड़ा सिलाई का छोटा व्यवसाय शुरू की है, जिससे उन्हें उनके परिवार के जीविकोपार्जन में राहत मिल रही है।ग्रीसलता साहू एक साधारण गृहिणी हैं। उनके परिवार में पति और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनके पति मजदूरी का कार्य करते हैं, जिससे घर का खर्च चलाना और बच्चों का पालन-पोषण करना काफी कठिन हो जाता था। आर्थिक तंगी के कारण वे अक्सर अपने परिवार के भविष्य को लेकर चिंतित रहती थीं। छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना की जब शुरूआत हुई तो उन्होंने अपना पंजीयन कराया और हर माह मिलने वाली एक हजार की सहायता राशि ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई। ग्रीसलता ने इस राशि को केवल घरेलू खर्च में उपयोग करने के बजाय आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। उन्होंने हर महीने मिलने वाली राशि को जमा कर सिलाई मशीन खरीदी और घर से ही कपड़ा सिलाई का कार्य प्रारंभ किया। धीरे-धीरे गांव के लोगों से कपड़े सिलाई के ऑर्डर मिलने लगे और उनकी आमदनी बढ़ने लगी। आज वे इस कार्य हर महीने अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। इससे न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि बच्चों का पालन-पोषण भी बेहतर हुआ है और उनके पति पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी काफी कम हो गया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हो रही है, जो कई जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। ग्रीसलता ने महतारी वंदन योजना को महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शासन के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अभनपुर गिरोला के चंद्रहास बघेल का भारत रंग महोत्सव में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

Wed Feb 11 , 2026
11-02-2026 अभनपुर- रायपुर / छत्तीसगढ़ के अभनपुर विकासखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर अंर्तराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना किसी सपने से कम नहीं है। बाइसन कला फाउंडेशन, अभनपुर- रायपुर (छत्तीसगढ़) के निर्देशक एवं रंगकर्मी चंद्रहास बघेल का नाटक "लोक नाट्य नाचा फ़ैशन शो“ देश के प्रतिष्ठित भारत रंग महोत्सव […]

You May Like

advertisement