मातृ-शिशु 100 बिस्तरीय अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं को मिला जीवन दान समय से पूर्व जन्मे शिशुओं का हो रहा सुरक्षित बचाव

रायगढ़, 12 फरवरी 2026/ समय से पहले जन्मे, बेहद कम वजन और गंभीर स्थिति में भर्ती बच्चों को मातृ शिशु 100 बिस्तरीय अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने अथक प्रयासों से नया जीवन दिया। अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, निरंतर निगरानी और संवेदनशील देखभाल के बल पर इन नन्हे बच्चों ने न केवल कठिन दौर को पार किया, बल्कि अब स्वस्थ जीवन की ओर मजबूत कदम बढ़ा रहे हैं।
जिला प्रशासन के निर्देश, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत तथा सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. दिनेश पटेल के मार्गदर्शन में जिले के 100 बिस्तरीय मातृ-शिशु अस्पताल में गंभीर बीमार नवजात बच्चों की देखभाल इकाई ने समय से पहले जन्मे बच्चों का सुरक्षित बचाव किया है। प्रभारी डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि यहां की विशेष टीम डॉ. नवीन अग्रवाल, डॉ.जेनेविभा मिंज और डॉ.स्निग्धा दास कठिन परिस्थितियों में जन्म लेने वाले शिशुओं की देखभाल कर उन्हें स्वस्थ जीवन देने में सफल रही है।
इस माह अस्पताल में कई नवजात शिशु जिनका का जन्म 7 माह की गर्भावस्था में हुआ, गंभीर अवस्था में भर्ती किए गए शिशुओं मे 13 जनवरी 2026 को रूपा जैजैपुर जिनका प्रसव जी.एम.सी रायगढ़ में हुआ, उनके बच्चे का वजन 960 ग्राम था। इसी तरह 14 जनवरी को सुनिता के बच्चे का वजन 990 ग्राम था, 15 जनवरी को जगमती कुकरगांव पत्थलगांव के बच्चे का वजन 920 ग्राम और 26 जनवरी को सूरजमती जिनका प्रसव सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में हुआ था, उनके बच्चे का वजन 880 ग्राम था। सभी बच्चों का समय पर सुरक्षित बचाव किया गया और अब ये बच्चे स्वस्थ हैं।
डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि यहां भर्ती होने वाले बच्चे अक्सर गंभीर अवस्था में होते हैं, लेकिन वेंटिलेटर, फोटोथैरेपी और गहन निगरानी की मदद से उन्हें जीवनदान दिया जाता है। जिले के 100 बिस्तरीय मातृ-शिशु अस्पताल में यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है, जिससे माता-पिता पर कोई आर्थिक दबाव नहीं पड़ता। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि ऐसे गंभीर मामलों में बच्चों को इधर-उधर ले जाने की बजाय समय पर अस्पताल लाएं, ताकि विशेषज्ञ चिकित्सकों और समस्त स्टाफ की देखरेख में उनका सुरक्षित उपचार हो सके और नवजात शिशु स्वस्थ जीवन पा सकें।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त  

Thu Feb 12 , 2026
रायगढ़, 12 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। कलेक्टर श्री […]

You May Like

advertisement