जिला कारागार में महिला बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरुकता शिविर

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

जिला कारागार में महिला बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरुकता शिविर

रायबरेली: 13 फरवरी 2026,
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में अमोद कंठ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा जिला कारागार, रायबरेली का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सचिव द्वारा जिला कारागार में स्थित पाकशाला के अतिरिक्त महिला बन्दियों के बैरक का निरीक्षण कर महिला बन्दियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा महिला बन्दियों से उनके मुकदमें में पैरवी के सम्बन्ध में अधिवक्ता की उपलब्धता के बाबत जानकारी ली गयी। निरीक्षण के पश्चात महिला बन्दियों को विधिक रुप से जागरुक करने हेतु विधिक जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिला बन्दियों को उनके विधिक अधिकार बताये गये तथा यह भी बताया गया कि जिन महिला बन्दियों को निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो वह जेल में स्थित लीगल ऐड क्लीनिक के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकती है।
निरीक्षण के दौरान व विधिक जागरुकता कार्यक्रम में जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमाशुँ रौतेला, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल जयसिंह यादव, जेल चिकित्साधिकारी डा0 सुनील अग्रवाल व उपकारापाल अंकित गौतम व धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने ग्राम चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं

Fri Feb 13 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत डीएम ने ग्राम चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं डीएम ने कम्पोजिट विद्यालय बहादुर नगर में एमडीएम शेड और स्मार्ट क्लास का  किया उद्घाटन रायबरेली : 13 फरवरी 2026,          जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सरकार के मंसानुसार वि0ख0 अमावां की ग्राम पंचायत बहादुर नगर […]

You May Like

advertisement