Uncategorized

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में 5 साल से 10 साल के बच्चों को खसरा संबंधित बीमारी बचाने के लिए स्कूलों में चलाया जा रहा है वैक्सीनेशन कार्यक्रम एलबीएस कान्वेंट स्कूल में टीकाकरण अभियान का उद्धाटन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में 5 साल से लेकर 10 साल के जो बच्चे हैं उनको खसरा संबंधित गंभीर बीमारियों से बचने के लिए प्रदेश के सभी स्कूलों में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है और इसी क्रम में संजय नगर स्थित एलबीएस कान्वेंट स्कूल में टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता बंटी ठाकुर जी ने फीता काटकर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन कराया गया और 5 साल से 10 साल के जो भी बच्चे हैं उनका टीकाकरण हुआ भाजपा के वरिष्ठ नेता बंटी ठाकुर जी और स्कूल के प्रबंधक रामकृष्ण शुक्ला ने संयुक्त रूप से भाजपा के द्वारा और आदरणीय प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद दिया कि प्रदेश में इन बच्चों को जो टीका लगाकर और गंभीर बीमारियों से बचने का जो कार्य किया जा रहा है इसके लिए आमजन और स्कूल के तमाम अभिभावक योगी जी को धन्यवाद देते हैं और उनको खसरा से संबंधित बीमारी से बचने के लिए टीका लगाया गया और उससे संबंधित टैबलेट भी बांटी गई इस मौके पर एलबीएस स्कूल के प्रबंधक रामकृष्ण शुक्ला, सुपरवाइजर लक्ष्मी लीलाधर,एनम आनंदी देवी पटेल, आशा कमला देवी, नेहा, खुशी सिंह, वैष्णवी, खुशबू, ममता, संगीता सक्सेना, शिवांश शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel