मेगा/वृहद विधिक सेवा शिविर की सफलता हेतु जागरुकता शिविर का आयोजन संपन्न

रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

मेगा/वृहद विधिक सेवा शिविर की सफलता हेतु जागरुकता शिविर का आयोजन संपन्न*

रायबरेली: 16 फरवरी 2026
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में जनपद स्तर पर 22 फरवरी 2026 को आयोजित मेगा/वृहद सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा/वृहद सेवा शिविर के सम्बन्ध में जन जागरुकता, लाभार्थियों के चिन्हीकरण एवं प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में तहसील सदर के अन्तर्गत ग्राम राही के पंचायत भवन में लघु विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरुकता कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमोद कंठ द्वारा उपस्थित लोगो को बताया गया कि 22 फरवरी को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन राजकीय इण्टर कालेज मैदान रायबरेली में किया जा रहा है, जिसमें निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना समेत किसानों से जुड़ी योजनाओं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के अलावा बाकी भी सभी विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। इस जागरुकता शिविर में निःशुल्क विधिक सहायता, उसकी पात्रता व आवेदन की प्रक्रिया के सम्बन्ध में बताया गया। इस लघु जागरुकता एवं साक्षरता शिविर में खण्ड विकास अधिकारी राही गौरी राठौर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, कन्या सुमगंला योजना के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। लघु शिविर में नायब तहसीलदार शमीम अहमद के द्वारा राजस्व सम्बन्धी विषयों पर जानकारी प्रदान की गयी। इस जागरुकता कार्यक्रम में एल0ए0डी0सी0 के चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल राजकुमार सिंह के द्वारा जनपद में स्थापित लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल के कार्यों के सम्बन्ध व नालसा हेल्पलाइन नं0 15100 के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
इस लघु जागरुकता कार्यक्रम मे पंचायत सेक्रेटरी अविनाश चन्द्र सोनकर, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, लेखपाल अंकित तिवारी व पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव व मनोज कुमार प्रजापति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनता की आवाज़ दबाई नहीं जा सकती, उसे मंच भी मिलेगा और न्याय भी

Tue Feb 17 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत विधानसभा हरचंदपुर की आवाज़ सदन तक पहुँची!आज सदन में हरचंदपुर की जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों को मजबूती और स्पष्टता के साथ उठाया। लोकतंत्र में जनता की आवाज़ दबाई नहीं जा सकती — उसे मंच भी मिलेगा और न्याय भी।मैंने सदन में निम्न प्रमुख विषयों पर सरकार […]

You May Like

advertisement