प्रयास आवासीय विद्यालय में जीवन कौशल और तनाव प्रबंधन पर विशेष सत्र

खेल-खेल में बच्चों ने सीखीं मानसिक मजबूती की बारीकियां

जगदलपुर, 18 फरवरी 2026/ बस्तर जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के मन से परीक्षा की तैयारी को लेकर होने वाले मानसिक तनाव को दूर करने और मानसिक तौर पर मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जगदलपुर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए आयोजित जागरूकता सत्र में किताबी ज्ञान से इतर व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से जीवन जीने की कला सिखाई गई। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम और श्स्पर्श क्लिनिकश् के विशेषज्ञों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई रोचक और मनोरंजक गतिविधियों का सहारा लिया गया, जिससे सत्र का वातावरण अत्यंत जीवंत और उत्साहजनक बन गया।
              कार्यशाला के दौरान चाइनीज व्हिस्पर जैसे खेल के माध्यम से छात्रों को प्रभावी संवाद और संचार कौशल का महत्व समझाया गया। इस खेल के जरिए बच्चों ने सीखा कि किस तरह जानकारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुँचते-पहुँचते बदल जाती है और जीवन में स्पष्ट संवाद क्यों आवश्यक है। वहीं, सकारात्मक और नकारात्मक सोच के प्रभाव को समझाने के लिए गुब्बारे फुलाने की एक विशेष गतिविधि कराई गई। इसमें बच्चों को यह बोध कराया गया कि सकारात्मक विचार किस तरह हमारे व्यक्तित्व का विस्तार करते हैं, जबकि नकारात्मकता हमें मानसिक रूप से कमजोर कर सकती है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चिकन डांस जैसी गतिविधियां रहीं, जिन्होंने छात्रों के बीच के संकोच को दूर कर उन्हें अभिव्यक्ति की आजादी का अनुभव कराया। इन गतिविधियों के माध्यम से विशेषज्ञों ने तनाव प्रबंधन के गुर सिखाते हुए बताया कि खेल और रचनात्मकता किस तरह मानसिक बोझ को हल्का करने में सहायक होते हैं। सामुदायिक नर्सिंग अधिकारी रूपेश मसीह और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट आकाश मिंज ने बताया कि छात्रावास में रहने वाले बच्चों के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करना बेहद जरूरी है। इन खेलों ने बच्चों को एक ऐसा सुरक्षित मंच प्रदान किया जहाँ वे अपनी छोटी-बड़ी उलझनों को साझा कर सके।
          सत्र के अंत में कक्षा 9वीं की छात्रा लतिका आचार्य सहित अन्य विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल-खेल में मिली इस शिक्षा ने जीवन के प्रति उनका नजरिया बदल दिया है। विद्यार्थियों ने यह अनुभव साझा किया कि अब वे परीक्षाओं के दबाव और दैनिक जीवन की चुनौतियों को धैर्य और सही रणनीति के साथ संभालने में अधिक सक्षम महसूस कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को सँवारने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है, जिससे न केवल बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा है बल्कि उन्हें एक खुशहाल और तनावमुक्त शैक्षणिक जीवन जीने की नई प्रेरणा भी मिली है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस्तर की बिहान दीदियां घोलेंगी होली में कुदरती रंग

Wed Feb 18 , 2026
रसायनों को मात देगा देशी हर्बल गुलाल जगदलपुर, 18 फरवरी 2026/ बस्तर जिले में इस बार होली का त्यौहार न केवल रंगों भरा होगा, बल्कि सेहत और पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित रहेगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा […]

You May Like

Breaking News

advertisement