स्व. बीडी तिवारी जी कांग्रेस परिवार के एक मजबूत स्तंभ थे- कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय

कांग्रेस नेता बीडी तिवारी जी के निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर शोक सभा आयोजित
आजमगढ़। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित नेता,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा डी.ए.वी. पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्री बीडी तिवारी जी के निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय, आजमगढ़ में शोक सभा का आयोजन किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने शोक व्यक्त करते हुए कहा,
“स्व. बीडी तिवारी जी कांग्रेस परिवार के एक मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने हमेशा संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के लिए कार्य किया। उनका निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। पार्टी उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।”

इस शोक सभा में रियाजुल हसन, चन्द्रपाल सिंह यादव, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, पूर्णमासी प्रजापति, तेज बहादुर यादव, नरेंद्र सिंह, मो. आमिर , मंतराज यादव , प्रदीप यादव, बृजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
अंत में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों 2 मिनट का मौन रखकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।




