झुमका तिराहे पर रोलर की टक्कर से पति की हुई मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे पर झुमका तिहारी के पास रोड पर कार्य कर रहे रोलर की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने नन्हें लाल को मृत्यु घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रामपुर की कोतवाली मिलक के गांव धरमपुरा निवासी नन्हे लाल और उनकी पत्नी उर्मिला बाइक से सीबीगंज क्षेत्र के गांव मथुरापुर अपनी ससुराल गए थे, वहां से शुक्रवार को देर शाम अपने घर मिलक वापस लौट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे झुमका तिराहे से निकलने के बाद नव निर्मित रोड पर कार्य कर रहे रोलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे (दंपति) पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने नन्हें लाल को मृत घोषित कर दिया। और उनकी पत्नी उर्मिला को अस्पताल में एडमिट कर इलाज शुरू कर दिया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जाती है। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने घायल परिजनों के घर फोन कर घटना की सूचना दी। और मृतक नन्हे लाल का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पराग की दुकान खोलने के लिए रखे गए खोखा को नगर पंचायत में जेसीबी से हटाया

Sun Feb 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में बिजली घर के पास नगर पंचायत के द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद एक नगर पंचायत कर्मी के द्वारा पराग की दुकान खोलने के लिए रात में एक बड़ा सा टीन का खोखा रखवा दिया था। जिससे स्थानीय लोगों के […]

You May Like

Breaking News

advertisement