जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व वादों की समीक्षा बैठक कर, दिए निर्देश

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व वादों की समीक्षा बैठक कर, दिए निर्देश
रायबरेली, 23 फरवरी 2026
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व वादों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी सम्बन्धित विभाग, निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करायें। परिवहन, आबकारी, विद्युत, व्यापार कर, खनन, स्टाम्प, नगर निकाय सहित अन्य विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा कर कम वसूली वाले विभागों को प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने लम्बित राजस्व वादों की समीक्षा कर निर्देश दिये कि लम्बित वादों की समीक्षा कर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा, सहित समस्त उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।




