एसवीएसयू में शुरू हुआ पौधारोपण महा अभियान

एसवीएसयू में शुरू हुआ पौधारोपण महा अभियान

स्किल इनोवेटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आईटीसी होटल और टीएसएल द्वारा लगाए जाएंगे 11 हज़ार पौधे।

पलवल, (प्रमोद कौशिक) 23 फरवरी : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में सोमवार को पौधारोपण महा अभियान की शुरुआत की गई। इस महा अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में 11 हज़ार पौधे लगाए जाएंगे। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने अपने हाथों से पौधारोपण कर इस महा अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। यह पौधारोपण स्किल इनोवेटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आईटीसी होटल और टीएसएल के सहयोग से होगा। पौधारोपण के पश्चात कंपनी तीन साल तक पौधों की देखभाल भी करेगी।
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने पौधारोपण महा अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि हम विश्वविद्यालय को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हजारों पौधे लहलहाएंगे तो न केवल पर्यावरण इको सिस्टम अच्छा बनेगा, बल्कि जल स्तर को संतुलित रखने में भी मदद मिलेगी। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी भी पौधों के संरक्षण और संवर्धन में अपनी भूमिका निभाएंगे।
कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने इस पौधारोपण महा अभियान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भविष्य में इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे।
उन्होंने आईटीसी होटल की मैनेजर (एसआई) आयुषी मग्गू, हर्ष और टीएसएल के प्रबंधक मोहम्मद आक़िफ़ का इस पौधारोपण अभियान के लिए आभार ज्ञापित किया और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। आयुषी मग्गू ने इस अवसर पर कहा कि हम पौधे लगाएँगे भी और उनको पालेंगे भी। तीन साल में इन पौधों को तैयार करके देंगे। पौधारोपण के लिए भूमि प्रदान करने के लिए मोहम्मद आक़िफ़ ने कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार का आभार ज्ञापित किया।
स्किल इनोवेटर्स फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव सिंह ने कहा कि यह पौधारोपण महा अभियान ऐतिहासिक सिद्ध होगा। तीन वर्ष पश्चात पूरा कैंपस हराभरा दिखाई देगा। गौरव सिंह ने बताया कि इस महा अभियान पर लगभग 25 लाख रुपए की लागत आएगी। उन्होंने इस पौधारोपण के लिए आईटीसी होटल टीएसएल की टीम का आभार ज्ञापित किया। डीन प्रोफ़ेसर डीवी पाठक ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अभियान में एनएसएस के वॉलंटियर्स, एग्रीकल्चर फैकल्टी और एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी शामिल हुआ और उन्होंने वॉक फॉर नेचर में हिस्सा लिया। साथ एसवीएसयू कृषि फ़ार्म पर स्किल फैकल्टी ऑफ़ एग्रीकल्चर द्वारा भी पौधारोपण अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सतेंद्र सौरोत, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. ललित शर्मा, डॉ. नकुल, डॉ. हरीश, डॉ. तेजेन्द्र सिंह, डॉ. ख़ुशबू, डॉ. स्मिता और डॉ. गुरप्रीत सहित काफ़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
पौधारोपण महा अभियान का शुभारंभ करते कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्लासरूम ऑब्जरवेशन शिक्षण-प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने का एक सशक्त माध्यम

Mon Feb 23 , 2026
क्लासरूम ऑब्जरवेशन शिक्षण-प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने का एक सशक्त माध्यम कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 23 फरवरी : एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप डाइट कुरुक्षेत्र में इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जरवेशन ट्रेनिंग के अंतर्गत बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल आदरणीया श्रीमती इंदु कौशिक के कुशल नेतृत्व एवं […]

You May Like

advertisement