बाबा श्याम का फागुन उत्सव

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
श्री मां शीतला शनि सरकार एवं खाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में आज दिनांक 24
फरवरी 2026 को बाबा श्याम का फागुन उत्सव मनाया गया जिसमें बाबा की एक विशाल निशान यात्रा का आयोजन किया गया, बाबा श्याम की निशान यात्रा सिद्ध श्री जामोहनेस्वर महादेव मंदिर चंदापुर धाम से प्रारंभ होकर सुपर मार्केट, घंटाघर, मछली बाजार चौराहा, कैंपरगंज, खोवा मंडी, कहारों का अड्डा, जहानाबाद चौकी, चंपा देवी मंदिर होते हुए अहिया रायपुर स्थित बाबा श्याम के मंदिर तक पहुंची, यात्रा का प्रारंभ बाबा की जोत जला के और निशान की पूजा करके किया गया, यात्रा में सबसे आगे डीजे फिर महिलाएं पुरुष उसके पीछे ढोल और उसके पीछे बाबा का विशाल रथ रहा बाबा की अखंड ज्योत बाबा के रथ पर पूरे टाइम जलती रही यात्रा में लगभग 550 से 600 लोगों ने बाबा का निशान उठाकर नंगे पैर यात्रा की रास्ते पर सभी भक्त फूल और गुलाल की होली खेलते हुए झूमते गाते नाचते हुए चले जिसमें महिलाओं ने बहुत ही उत्सुकता से प्रतिभागी किया, यात्रा के मंदिर पहुंचने पर सभी भक्तों ने बाबा का निशान बाबा के शिखर पर चढ़ना और उसके उपरांत बाबा का विशाल भंडारा अहिया रायपुर चौराहे पर भक्तों के लिए चालू किया गया जिसमें पूरी सब्जी, छोला चावल, हलवा, बूंदी और आइसक्रीम का वितरण किया गया
इस यात्रा का आयोजन बाबा के वार्षिक उत्सव में किया गया पिछले साल 17 फरवरी को रायबरेली में बाबा खाटू श्याम की स्थापना हुई थी 1 वर्ष पूर्ण होने पर बाबा का वार्षिक उत्सव मनाते हुए प्रथम दिवस में 14 फरवरी को रायबरेली में नंदकिशोर शर्मा उर्फ नंदू भैया का आगमन हुआ था उन्होंने मीठे-मीठे भजनों से अमृत वर्षा कर भक्तों को बहुत नचाया इस कार्यक्रम के कार्यक्रम अधिकारी ऋषि अग्रवाल जी रहे द्वितीय दिवस में 17 फरवरी को राधे माधव समिति द्वारा बाबा का विशाल जागरण किया गया जिस कार्यक्रम के कार्यक्रम अधिकारी संदीप मुरारका और रोहित मित्तल जी रहे
आज तृतीय दिवस को हम लोगों ने बाबा की निशान यात्रा का आयोजन किया इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी पल्लव और प्रतीक अग्रवाल जी रहे
इसी क्रम में आने वाले शनिवार 28 फरवरी 2026 को चतुर्थ दिवस में बाबा का विशाल जागरण का कार्यक्रम होगा जिसमें बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा बाबा के भजनों से भक्तों को रिझाया जाएगा साथी फूलों और गुलाल की होली भी होगी इस कार्यक्रम के कार्यक्रम अधिकारी राघव मुरारका रहेंगे।
इस इस बार के वार्षिक उत्सव के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक गोयल व मोहित अग्रवाल जी रहे आज की विशाल निशांत यात्रा समिति के प्रबंधक श्री दिनेश खेतान वह वरिष्ठ सदस्य श्री महेश अग्रवाल जी के संरक्षण में संपन्न हुई। यात्रा का स्वागत रास्ते में विभिन्न संस्थाओ द्वारा किया गया इसमें प्रमुख रूप से अग्रवाल समाज, रोटरी क्लब, श्री श्याम मित्र मंडल, नवीन ज्वेलर्स, जे सी आई एलीट क्लब, साथी रामकृपाल चौराहे व रास्ते भर विभिन्न दुकानदारों के द्वारा पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती सरनी अग्रवाल, सपना अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, पूजा मुरारका, उपासना जैन, दीपाली जैन, लक्ष्मी गोयल, शालू अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल पल्लवी अग्रवाल, शिखा मुरारका, मनीषा अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भवेश अग्रवाल, अनुराग मुरारका, रोहित मित्तल, नरेश जैन, मयंक अग्रवाल, विमलेश गुप्ता, अर्पित अग्रवाल, सुशील गुप्ता, रोहित अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, राहुल अग्रवाल, गौरव जैन, संजय अग्रवाल, उज्जवल गोयल, नीरज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।




